फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Frustrated by the lack of action against the accused, the young man committed suicide

Sirsa News: आरोपियों पर कार्रवाई न होने से परेशान होकर युवक ने की आत्महत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Frustrated by the lack of action against the accused, the young man committed suicide
सिरसा। लेनदेन के मामले में आरोपियों पर कार्रवाई न होने से परेशान होकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक सुरेंद्र के बड़े भाई विनोद कुमार ने मुख्यमंत्री नायब सैनी से भी कार्रवाई करने की गुहार लगाई थी। शहर थाना से जांच अधिकारी जगपाल सिंह ने बताया कि मृतक सुरेंद्र के बड़े भाई रामनगरिया निवासी विनोद कुमार के बयान पर कार एजेंसी मालिक राजेश मक्कड़ व उसकी पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 23 अगस्त 2025 को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सिरसा दौरे पर थे। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेने के बाद जब वे बाहर आए तो इसी दौरान एक युवक ने रोते हुए सीएम सैनी से गुहार लगाते हुए कहा कि सीएम साहब मेरी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। एसपी से भी मिला, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

इसके बाद सीएम सैनी ने एसपी को कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। मीडिया से बातचीत करते हुए विनोद ने बताया था कि उसने एक कार एजेंसी के मालिक राजेश उर्फ राजा मक्कड़ से अक्तूबर 2018 को जमाल में सब डीलरशिप ली थी। आरोप है कि राजेश मक्कड़ ने उसे फाइनेंस वाले वाहन सप्लाई किए और उनके साथ 67 लाख रुपये की धोखाधड़ी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद ने बताया था कि वह इस मामले में चंडीगढ़ में सीएम सैनी से 27 जुलाई को भी मिला था। सीएम ने सिरसा डीसी को कार्रवाई के लिए कहा था। इसके बाद डीसी ने सिरसा एसपी को शिकायत भेज दी। एसपी ने कहा कि यह मामला लेनदेन का है इसमें पुलिस कुछ नहीं कर सकती।


बाइक रिपेयरिंग का काम करता था सुरेंद्र
विनोद कुमार ने बताया कि उसका भाई सुरेंद्र आत्महत्या नहीं कर सकता। सुरेंद्र उन पांच भाइयों में सबसे छोटा था, उनका बाइक रिपेयरिंग का काम है। सोमवार दोपहर 12 बजे वह दुकान में ही बैठा था। इसी दौरान उसके चाचा का फोन आया कि सुरेंद्र ने जहर निगल लिया है। इसके बाद सुरेंद्र को शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। यहां डॉक्टरों ने बताया कि सुरेंद्र ने जहर खाया है। कुछ देर बाद उपचार के दौरान सुरेंद्र मौत हो गई।



दुकान खोलने के बाद मंदिर गया था
सोमवार को सुरेंद्र खाटू श्याम मंदिर में गया हुआ था। इससे पहले सुबह उसने दुकान खोली थी। विनोद का कहना है कि किसी को विश्वास नहीं हो रहा कि सुरेंद्र ये कदम उठा लेगा। ऐसा लगता है कि उसे किसी ने जहर दे दिया। सुरेंद्र के दो बच्चे हैं, छोटा बेटा डेढ़ साल का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed