फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Fruit Market shift

फल मंडी हुई कपास मंडी में शिफ्ट, सब्जी मंडी के होगे दो प्रधान फल आढ़तियों ने चुना अपना नया प्रधान

Thu, 20 May 2021 10:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Fruit Market shift
फल मंडी को वीरवार सुबह कपास मंडी में शिफ्ट कर दिया है। साथ ही फल मंडी आढ़तियों द्वारा सुरेंद्र बजाज को अपना नया प्रधान चुन लिया है। अब सब्जी मंडी के दो अलग-अलग प्रधान होंगे। मंडी शिफ्टिंग के साथ ही सब्जी मंडी प्रधान ने अब कपास मंडी के दोनो गेट खुलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

फल मंडी को कपास मंडी में शिफ्ट करने को लेकर फल मंडी आढ़ती काफी समय से लटका रहे थे। वीरवार सुबह फल मंडी आढ़तियों द्वारा 16 काउंटरों को कपास मंडी में शिफ्ट कर लिया गया। इसी के साथ फल मंडी आढ़तियों द्वारा सब्जी मंडी के पूर्व प्रधान गंगाराम बजाज के छोटे भाई सुरेंद्र बजाज को अपना नया प्रधान चुन लिया गया है। अब से सब्जी व फल मंडी के अलग-अलग प्रधान होंगे। फल मंडी को कपास मंडी में शिफ्ट करने को लेकर बीते सोमवार से आढ़तियों व प्रशासन के बीच खींचातानी चल रही थी। बीते बुधवार सांय को मंडी शिफ्ट ना करने पर एसएडीएम जयवीर यादव, डीएसपी आर्यन चौधरी व मार्केट कर्मचारी फल मंडी आढ़तियों के बीच पहुंचे और मंडी शिफ्ट ना करने का कारण पूछा। साथ ही चेतावनी दी की अगर वीरवार सुबह फल मंडी को कपास मंडी में शिफ्ट नहीं करते तो यहां भी व फल मंडी नहीं लगा पाएंगे। जिसके बाद एसडीएम द्वारा मार्केट कमेटी कर्मचारियों को पुरानी मंडी में नियुक्त कर चारों गेटों पर ताले लगा दिए और आदेश दिए की मंडी से बरी गाड़ी बाहर जाने दी जाए, लेकिन अंदर कोई गाड़ी ना आने दी जाए। फल आढ़ती मंडी को कपास मंडी में शिफ्ट नहीं करना चाहते थे लेकिन प्रशासन के सख्ती के चलते वीरवार को फल आढ़तियों ने कपास मंडी में शिफ्ट किया और साथ ही सब्जी मंडी के पूर्व प्रधान गंगाराम बजाज के छोटे भाई सुरेंद्र बजाज को अपना नया प्रधान चुन लिया। बता दें कि एक साल पहले अस्थाई सब्जी मंडी बनने पर सब्जी व फल आढ़तियों को काफी नुकसान उठाना पड़ा था। जिसके चलते उन्होंने उस समय के प्रधान गंगाराम बजाज को प्रधान के पद से हटाकर गुुरविंद्र सिंह काला को अपना नया प्रधान चुना था।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी विकास सेतिया को कालांवाली का अतिरिक्त कार्यभार
हरियाणा सरकार ने कालांवाली मार्केट कमेटी के सचिव मेजर सिंह के छुट्टी पर जाने के कारण सिरसा मार्केट कमेटी के सचिव विकास सेतिया को कालांवाली का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फल मंडी को कपास मंडी में शिफ्ट करवा दिया गया है। अब कपास मंडी में ही फल व सब्जी मंडी लगेगी। -विकास सेतिया, मार्केट कमेटी, सचिव, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed