फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Fraud of Rs 28 lakh from a woman in the name of selling a plot

Sirsa News: प्लॉट बेचने के नाम पर महिला से 28 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 28 lakh from a woman in the name of selling a plot
सिरसा। हिसार रोड स्थित हुडा चौक के पास अजय विहार में प्लॉट बेचने के नाम पर महिला से 28 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। महिला जब राशि वापस मांगने के लिए पहुंची तो उसे जान से मारने की धमकी मिली। पीड़ित ने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने खैरपुर निवासी गुरजीत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में हुडा सेक्टर 20 के गणेश विहार निवासी प्रवीन सरदाना पत्नी नरेंद्र सरदाना ने बताया कि गुरजीत सिंह ने अजय विहार में प्लॉट बेचने के लिए उन्हें जानकारी दी। उसने उसे व उसके बेटे को प्लॉट और कच्चा नक्शा भी मौके पर दिखाया। उन्होंने 13 जनवरी 2021 को एक इकरारनामा तैयार किया। इसमें उन्होंने 20 लाख रुपये आरोपी को दे दिए और 13 अप्रैल 2021 को रजिस्ट्री करवाने की तिथि तय की। इसके बाद 4 फरवरी 2021 को आठ लाख रुपये और जमा करवा दिए। उन्होंने बताया कि प्लॉट की कुल कीमत 1 करोड़ 6 लाख 26 हजार रुपये तय हुई। वह 13 अप्रैल को शेष राशि व अन्य आने वाला खर्च लेकर तहसील कार्यालय में रजिस्ट्री करवाने के लिए पहुंच गए, लेकिन आरोपी नहीं आया। उसने मामले को लेकर कानूनी नोटिस भी भिजवाया और दोबारा से रजिस्ट्री की तिथि तय की। इसके पश्चात भी आरोपी रजिस्ट्री करवाने के लिए नहीं पहुंचा। पीड़ित ने जब प्लॉट की जांच पड़ताल की तो दोषी की ओर से दिखाया गया प्लाट किसी और व्यक्ति का निकला और उसका प्लॉट तय जगह से काफी दूरी पर पाया। इसके पश्चात उसने दी हुई राशि वापस मांगी तो आरोपी ने उसे जान से मारने धमकी दी और राशि वापस न देने की बात कही। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed