{"_id":"5920974e4f1c1bd710f234e9","slug":"fraud-multiplex-cinema-hall-construction-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन की आंखों में धूल झोंक कर दिया मल्टीपलेक्स सिनेमा हॉल का निर्माण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन की आंखों में धूल झोंक कर दिया मल्टीपलेक्स सिनेमा हॉल का निर्माण
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Sun, 21 May 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
आेएचएम मल्टीप्लेक्स
- फोटो : amar ujala
मोरीवाला के पास नेशनल हाईवे पर करोड़ों की लागत से बने ओएचएम मल्टीपलेक्स सिनेमा हॉल का निर्माण सिरसा प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर किया गया। विभिन्न विभागों से अनुमति लिए बिना प्रशासन के उच्च अधिकारियों ने ओएचएम मालिक पंकज खेमका को मंजूरी दे दी। जांच में इसका खुलासा होने पर आईजी सीआईडी हरियाणा के निर्देश सिरसा पुलिस ने ओएचएम के मालिक पंकज खेमका, राजकुमार जालान, दमकल केंद्र सिरसा अधिकारी राम कुमार, हरमेंद्र सिंह, जगदीश चंद्र, अमर सिंह, कर्मचारी सज्जन कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार सिरसा सिविल अस्पताल के तत्कालीन चीफ मेडिकल ऑफिसर गुलशन चौहान ने दिसंबर 2016 को स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को शिकायत दी थी कि सिरसा में मोरीवाला के पास नेशनल हाईवे पर स्थित ओएचएम मल्टीपलेक्स सिनेमाघर का निर्माण अनियमितताओं से भरा है और सिरसा प्रशासन ने बिना आपत्ति जताए मालिक पंकज खेमका को मल्टीपलेक्स निर्माण की मंजूरी दे दी। ओएचएम मल्टीपलेक्स सिनेमा का निर्माण अग्निशमन विभाग के नियमों के हिसाब से नहीं हुआ हैं। वर्ष 2008 में मालिक ने दमकल विभाग से बिना अनुमति लिए मल्टीपलेक्स में दो सिनेमा के अलावा एक अन्य सिनेमा जोड़ दिया। मल्टीपलेक्स में रेस्टोरेंट, गेम जोन व रिसोर्ट को चलाने का कोई नक्शा व संबंधित रिकॉड अग्निश्मन विभाग के पास नहीं है।
इसके अलावा मालिकों ने अग्निश्मन विभाग से ओएचएम मल्टीपलेक्स खोलने की कोई अनुमति नहीं ली। मल्टीपलेक्स सुरक्षा मापदंडों पर खरा नहीं उतरता। मालिकों ने सीधे तौर पर मल्टीपलेक्स में आने वाली जनता की जान से खिलवाड़ कर रखा है। स्वास्थ्यमंत्री अनिल विज ने इस मामले की जांच मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को सौंप दी। सीआईडी विभाग ने भी खुफिया तौर पर जांच शुरू कर दी। ओएचएम मल्टीपलेक्स 37 कनाल और तीन मरले में बना हुआ है।
विज्ञापन
पांच महीने चली जांच में चौंकाने वाली खुलासे हुए। डीएसपी रैंक अधिकारी की जांच में पाया गया कि वर्ष 2008 से अब तक दमकल केंद्र सिरसा मे कार्यरत रहे केंद्र अधिकारी राम कुमार, हरमेंद्र सिंह, जगदीश चंद्र गिल, अमर सिहं व चालक सज्जन कुमार द्वारा समय-समय पर किए गए निरीक्षण के दौरान तथ्यों को छिपाकर अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया। नवीनीकरण करने व उक्त स्थल को विभाग की शर्तों को पूर्ण करने के संबंध में दमकल अधिकारियों ने अलग-अलग रिपोर्ट प्रशासनिक अधिकारियों को दी। ओएचएम मल्टीपलेक्स के मालिक पंकज खेमका व राज कुमार ने अग्निशमन विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ मिलीभगत करके ओएचएम मल्टीपलेक्स सिनेमा घर और बैंकेट हाल में होने वाले समारोह में आने-जाने वाले लोगों की जिंदगियों से खिलवाड़ किया है।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने अपनी रिपोर्ट आईजी सीआईडी को सौंपी। आईजी सीआईडी ने सिरसा पुलिस अधीक्षक को ओएचएम मल्टीपलेक्स सिनेमाघर के मालिक पंकज खेमका, राजकुमार जालान व दमकल केंद्र सिरसा अधिकारी राम कुमार, हरमेंद्र सिंह,जगदीश चंद्र, अमर सिंह, चालक सज्जन कुमार के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जांच शुरू कर दी गई है
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की जांच रिपोर्ट के आधार पर ओएचएम सिनेमा घर के मालिक पंकज खेमका, राजकुमार जालान सहित दमकल केंद्र सिरसा के तीन अधिकारियों व एक चालक के खिलाफ साजिश रचने, धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने सहित अन्य अपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इसके बाद ही आरोपियों को गिरफ्त में लिया जाएगा।
-नरेंद्र कुमार, उपपुलिस अधीक्षक एवं जांच अधिकारी।