{"_id":"5e5eaeda8ebc3ec7565ef98c","slug":"four-youth-arrested-with-26-75-grams-of-heroin-sirsa-news-rtk5452882181","type":"story","status":"publish","title_hn":"26.75 ग्राम हेरोइन के साथ चार युवक काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26.75 ग्राम हेरोइन के साथ चार युवक काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पुलिस ने विभिन्न स्थानों से गश्त व चेकिंग के दौरान चार युवकों को 25 ग्राम 175 मिलीग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। प्रथम घटना में जिला की थाना शहर डबवाली पुलिस ने गश्त और चेकिंग के दौरान मंडी डबवाली क्षेत्र से दो युवकों को 13 ग्राम 50 मिलीग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। पकड़े गए युवकों की पहचान गुरतेज सिंह निवासी वार्ड नंबर 19 शिव नगर मंडी डबवाली और जगजीवन उर्फ जीवन निवासी डबवाली के रुप में हुई है। थाना शहर डबवाली प्रभारी सब इंस्पेक्टर सत्यवान ने बताया कि पकड़े गए युवकों से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर तीन लोगों के खिलाफ थाना शहर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। वही एक अन्य घटना में जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस ने गश्त व चेकिंग के दौरान का गांव दादू क्षेत्र से एक युवक को आठ ग्राम 45 मिलीग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। पकड़े गए युवक की पहचान संदीप सिंह उर्फ जाज निवासी गांव दादू के रुप में हुई है। एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी इंस्पेक्टर रोहताश कुमार ने बताया की पकड़े गए युवक से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ थाना कालांवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल के सहायक निरीक्षक महेंद्र सिंह के नेतृत्व मे एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव दादू क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से आ रहे युवक ने पुलिस पार्टी को देखकर वापस मुड़कर भागने की कोशिश की तो शक के आधार पर उक्त युवक को काबू कर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जा से आठ ग्राम 45 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई है ।
वहीं एक अन्य घटना में जिला की सीआईए कालांवाली पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान गांव वीरूवाला गुड़ा क्षेत्र से एक युवक को चार ग्राम 80 मिलीग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। पकड़े गए युवक की पहचान जगदेव सिंह उर्फ जुग्ला वासी वीरूवाला गुड़ा के रुप में हुई है। जानकारी देते हुए कालांवाली सीआईए प्रभारी सब इंस्पेक्टर अजय ने बताया कि पकड़े गए युवक से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ थाना बड़ागुढ़ा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है ।