फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Four miscreants riding two bikes robbed mobile and cash from BSF jawan

दो बाइक सवार चार बदमाशों ने बीएसएफ के जवान से मोबाइल और नकदी लूट लिए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Four miscreants riding two bikes robbed mobile and cash from BSF jawan
सिरसा। जिले में लूट और छीना झपटी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही। दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने डबवाली में सिरसा रोड पर बीएसएफ के जवान से मोबाइल व नकदी छीनने की वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

पंजाब चुनाव में किलियांवाली में ड्यूटी करने आया जवान दो दिन की छुट्टी लेकर अपने घर राजस्थान जा रहा था। रास्ते में रात 12 बजे उसने बठिंडा चौक पर दो बाइकों पर सवार चार युवकों से सिरसा चौक का रास्ता पूछा। जब वह सिरसा रोड की तरफ बढ़ा तो पीछे से उक्त युवकों ने आकर उसे रोक लिया और उससे मोबाइल, पर्स इत्यादि छीन लिया। बीएसएफ जवान ने इस संबंध में शहर डबवाली थाना में शिकायत दी है। राजस्थान के झुंझनू जिले के गांव वासीपुरा ढाणी निवासी सुभाष कुमार ने बताया कि वह 168 बटालियन बीएसएफ खासा अमृतसर में तैनात है। उसकी ड्यूटी पंजाब इलेक्शन में किलियांवाली में लगी हुई है। बीती रात वह दो दिन की छुट्टी लेकर अपने घर जाने के लिए रात 12 बजे बठिंडा चौक पहुंचा। वहां दो बाइकों पर चार युवक खड़े थे। उसने उन युवकों से सिरसा चौक के बारे में पूछा। जिस पर उन्होंने उसे आगे जाने को कहा। जब वह सिरसा रोड की तरफ चल दिया तो पीछे से दोनों बाइकों पर सवार चार युवक आए। उन्होंने सिरसा रोड पर शराब ठेका से थोड़ा पीछे अंधेरे में उसे रोक लिया। उसके बाद उसका मोबाइल, पर्स जिसमें दो एटीएम, एक क्रेडिट कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पेन कार्ड व तीन हजार रुपये थे, उससे छीन लिए और फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलने पर एएसआइ संदीप सिंह ने मौके पर पहुंच कर जांच की। एएसआई संदीप सिंह ने बताया कि बीएसएफ जवान सुभाष की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed