{"_id":"6456939550c91ea3060b0be8","slug":"for-the-convenience-of-passengers-19-minibuses-have-been-launched-on-the-road-new-routes-will-also-be-started-sirsa-news-c-21-hsr1033-126005-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: यात्रियों की सुविधा के लिए रोड पर उतारी 19 मिनी बसें, नए रूट भी होंगे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: यात्रियों की सुविधा के लिए रोड पर उतारी 19 मिनी बसें, नए रूट भी होंगे शुरू
Sat, 06 May 2023 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 06 May 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। यात्रियों को सुविधा देने के लिए रोडवेज की ओर से शनिवार को 19 नई मिनी बसों को रोड पर उतार दिया है। पहले दिन यात्रियों को सुविधा देने के लिए हिसार, फतेहाबाद, कालांवाली, बडागुढ़ा, रानियां, ओढां, खाईशेरगढ़, ऐलनाबाद, सहित 15 रूटों पर बसों को रवाना किया गया है। इससे यात्रियों को काफी राहत मिली है।
मिनी बसों को रोड पर उतारे जाने के बाद अब यात्रियों को सुविधा देने के लिए रोडवेज की ओर से नए रूटों पर बसों का संचालन शुरू करने के लिए प्लान तैयार किया जा रहा है, जिसमें राजस्थान और पंजाब के कई जिलों के साथ सिरसा को जोड़ा जाएगा। शनिवार को रोडवेज महाप्रबंधक के आदेशों पर सभी बसों में चालक परिचालकों को तैनात कर उन्हें रूटों पर रवाना कर दिया गया। पहले दिन रोडवेज की ओर से ग्रामीण लोकल रूटों पर छात्राओं के साथ साथ यात्रियों को भी बस में सवार कर उन्हें सुविधा दी गई है।
बस स्टैंड में कार्यालयों के कर्मचारियों को रूट पर किया गया है रवाना
रोडवेज महाप्रबंधक की ओर से आदेश जारी किए जाने के बाद बस स्टैंड पर कार्यालयों में कार्य करने वाले चालक-परिचालकों को रूट पर भेजा गया है। वहीं, अभी रोडवेज को 63 नए परिचालक जल्द ही मिलने की उम्मीद है। इसके बाद रोडवेज की ओर से नए रूटों पर बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
हर रोज प्रत्येक बस को 200 किलोमीटर तक चलाया जाएगा
सिरसा डिपो को मिली 19 मिनी बसें स्पेशल तौर पर छात्राओं को सुविधा देने के लिए संचालन किया जाना है। प्रत्येक बस को प्रतिदिन 200 किलोमीटर तक ही चलाया जाएगा। किलोमीटर पूरे होने के बाद चालक-परिचालक को दूसरी बस में सवार किया जाएगा। इसके लिए रोडवेज की ओर से कम संख्या वाले रूटों का चयन किया जा रहा है।
सभी मिनी बसों को रोड पर उतार दिया गया है। पहले दिन अधिक लोकल रूटों पर ही बसों का संचालन किया जा रहा है। छात्राओं के साथ-साथ यात्रियों को सुविधा देने के लिए भी मिनी बसों का संचालन किया जाएगा ।
-संतलाल, डीआई, बस स्टैंड सिरसा ।