{"_id":"61e85256fc59a1256d1d4a3c","slug":"for-the-board-examinations-the-department-will-make-the-students-aware-the-syllabus-is-being-completed-through-online-medium-sirsa-news-hsr622417583","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षाओं के लिए विभाग विद्यार्थियों को करेगा जागरूक, ऑनलाइन माध्यम से करवाया जा रहा सिलेबस पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षाओं के लिए विभाग विद्यार्थियों को करेगा जागरूक, ऑनलाइन माध्यम से करवाया जा रहा सिलेबस पूरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। बढ़ते कोरोना मामलों के चलते सरकार ने सभी स्कूलों को बंद कर दिया है। जिसके तहत बच्चों की शिक्षा पर प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में आगामी दो महीने बाद विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही है। जिसके चलते शिक्षा निदेशालय द्वारा सभी बोर्ड परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए आदेश जारी किए हैं। जिसके तहत जिले में बच्चों को जागरूक करने लिए कवायद शुरू हो गई है।
कोरोना के कारण स्कूल चाहे बंद है, लेकिन बोर्ड कक्षाओं की परीक्षाओं को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। परीक्षाओं के लिए कैसे अच्छी तैयारी हो और केंद्रों पर कैसे बेहतर व्यवस्था हो, इसकी योजनाएं बनानी शुरू हो गई है। शिक्षक अब वीडियो के माध्यम से विद्यार्थियों को इसके बारे में जागरूक करेंगे। खासकर दिव्यांग विद्यार्थियों पर फोकस किया जा रहा है। ताकि उन्हें पाठ्यक्रम समझने के अलावा केंद्र की सुविधाओं का भी पता चले। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने यह विशेष प्रोजेक्ट शुरू किया है। इसके तहत विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी कराने के लिए शिक्षक वीडियो भी बना रहे हैं। जिन्हें स्कूल मुखिया को दिखाने के बाद शिक्षक विद्यार्थियों को व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करेंगे। दो माह बाद बोर्ड कक्षाओं की परीक्षाएं प्रस्तावित है। परिषद के इस विशेष प्रोजेक्ट को लेकर दिसंबर माह में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से ऑनलाइन कार्यशाला भी हुई थी। जिसमें शिक्षा अधिकारियों के अलावा विभिन्न स्कूलों के प्राचार्यों से बोर्ड परीक्षाओं को लेकर और दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए किस प्रकार से सहायता की जा सकती है, इस पर चर्चा की गई थी। जिले के राजकीय स्कूलों में कक्षा 10वीं और 12वीं में कुल करीब 20 हजार विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं।
विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए प्रेरित करना है मकसद
शिक्षा अधिकारियों के अनुसार इस प्रोजेक्ट का मकसद विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करना है। साथ ही किस प्रकार से विद्यार्थियों को पढ़ाई कराई जाए और परीक्षा के लिए भी तैयार किया जाए। यह भी जानकारी दी जा रही है। वीडियो में सिलेबस को भी शामिल किया जा रहा है। जिले के सभी विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रेरित किया जाना ही मकसद रखा गया है
विज्ञापन
दिव्यांगों के लिए केंद्रों में ठहरने की होगी व्यवस्था
बोर्ड परीक्षाओं में दिव्यांगों के लिए केंद्रों में ही ठहरने की व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान उनके रहने, खाने-पीने की व्यवस्था परीक्षा केंद्र में ही होगी। इसी जागरूकता अभियान के दौरान इसमें शिक्षक ये भी बताएंगे कि परीक्षाओं में दिव्यांग आसानी से परीक्षा केंद्रों में आ सकते हैं। उनकी मदद के लिए गेट पर ही व्यक्ति तैयार रहेगा और उन्हें गेट से केंद्र तक पहुंचाने का काम करेगा।
ऑनलाइन माध्यम से दी जाएगी जानकारी
शिक्षा निदेशालय से अधिकारियों को निर्देश जारी हुए है कि बोर्ड परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को जागरूक किया जाए। जिसके तहत जिले के सभी स्कूलों के अध्यापकों को जागरूक करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। विद्यार्थियों को ऑनलाइन माध्यम से जागरूक किया जाएगा। वहीं दिव्यांग विद्यार्थियों को भी जागरूक करने के निर्देश हैं। अध्यापक वीडियो बनाकर भी विद्यार्थियों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करेंगे।
हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा बोर्ड परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को जागरूक किया जा रहा है। विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए शिक्षक ऑनलाइन माध्यम से बच्चों को जागरूक करेंगे। वहीं शिक्षकों द्वारा सिलेबस का वीडियो बनाकर बच्चों को ऑनलाइन भेजा जाएगा।
-गोपाल कृष्ण शुक्ला, सहायक जिला परियोजना अधिकारी।