{"_id":"586163554f1c1b8940eebf82","slug":"fog-dera-premi-three-whechile-struck-man-dead-15-injured-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे में तीन वाहन टकराए, डेरा प्रेमी की मौत, 15 घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे में तीन वाहन टकराए, डेरा प्रेमी की मौत, 15 घायल
अमर उाला ब्यूरो/सिरसा
Updated Tue, 27 Dec 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रसत क्रूजर।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घने कोहरे के चलते सोमवार सुबह हुई तीन वाहनों की आपसी भिड़ंत में एक डेरा प्रेमी की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल डबवाली में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
इस सड़क हादसे में मृतक की पहचान सुरजीत सिंह निवासी गांव बाहमनीवाला जिला फाजिल्का पंजाब के रूप में हुई है जबकि घायल जसविंद्र कौर, कुलदीप कौर, हरदीप कौर, रहमत कौर, मनजीत कौर, राजप्रीत कौर, नीरज कुमार, शकुंतला देवी, रणबीर सिंह, नरेंद्र सिंह, अनिल पासवान, प्रिंस कुमार सभी फाजिल्का जिले के गांव चक्क सिंघेवाला के निवासी बताए गए हैं। इसके अलावा क्रूजर चालक बलकार सिंह गांव बहक खास व हंसराज गांव चक्क बुधोके निवासी भी घायल हैं।
जानकारी के अनुसार उक्त सभी डेरा प्रेमी सोमवार सुबह डेरा सच्चा सौदा सिरसा से एक क्रूजर गाड़ी में सवार होकर अपने गांव जा रहे थे, गाड़ी बलकार सिंह चला रहा था कि सुबह करीब 7 बजे गांव सावंतखेड़ा के समीप गलत दिशा से तेज गति से आ रहे एक तेल के टैंकर से जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे पीछे आ रही एक अन्य डेरा प्रेमियों की क्रूजर गाड़ी के पीछे घुस गई। हादसे में क्रूजर में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि पांच महिलाएं, दो युवतियां व एक बच्चे सहित 13 लोग घायल हो गए और कार चालक विपन कुमार निवासी गांव खुंडेवाला को भी चोटें आईं। हादसे के बाद तेल टैंकर चालक टैंकर मौके पर छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने उन्हें संभाला और सभी घायलों को डबवाली के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने मनजीत कौर, शकुंतला देवी व रणबीर सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सिरसा रेफर कर दिया। अस्पताल में उपचाराधीन क्रूजर गाड़ी के चालक बलकार सिंह ने बताया कि वह रविवार को गांव चक्क सिंघेवाला से 14 डेरा प्रेमियों को लेकर सिरसा स्थित डेरा सच्चा सोदा में सत्संग में आया था और सोमवार सुबह वापसी के दौरान घना कोहरा होने कारण वह अपनी गाड़ी को धीमी गति से लेकर आ रहा था कि गांव सांवतखेड़ा के पास अचानक सामने गलत दिशा में आ रहे एक ट्रक ने उसकी गाड़ी में टक्कर मार दी जिससे ये हादसा हुआ और पीछे आ रही एक अन्य कार भी उसकी क्रूजर से टकरा गई। हादसे की सूचना पाकर थाना शहर के एएसआई राजवीर सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों के ब्यान दर्ज किए। जांच अधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने हादसे के घायल नरेंद्र सिंह के बयानों के आधार पर अज्ञात तेल टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है और मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों को सौंप दिया है।