फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   five women's special bus started in the district

विश्व महिला दिवस पर जिले में पांच महिला स्पेशल बसें शुरू

Mon, 09 Mar 2020 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
five women's special bus started in the district
five women's special bus started in the district - फोटो : Sirsa
महिला दिवस से जिले में छात्राओं को महिलाओं के लिए बस सुविधाएं शुरू कर दी है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डिपो महाप्रबंधक केआर कौशल ने पांच बसों का हरी झंडी देकर रवाना किया। इससे जिले के 292 गांवों की छात्राएं लाभान्वित होंगी। जिससे संबंधित 23 शिक्षण संस्थानों की 13 हजार से ज्यादा छात्राओं का शिक्षण संस्थानों तक सफर आसान होगा। वहीं क्षेत्र की महिलाएं भी इन बसों में सफर कर पाएंगी। जिले में पर्याप्त बस सेवाएं नहीं होने से सवारियों तथा विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। लेेकिन रोडवेज ने पांच बसें छात्राओं के लिए शुरू कर दी है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सिरसा डिपो महाप्रबंधक ने लड़कियों के लिए पांच बसें शुरू कर दी है। जो 24 रूटों से होकर छात्राओं को कॉलेज तथा महिलाओं को शहर तक पहुंचाएगी। जिले में यह बसें जमाल, खारिया, मलेकां तथा मंगाला से होकर शहर पहुंचेगी। वहीं इन बसों के कारण जिले की करीब 13 हजार छात्राओं को सफर करने में आसानी होगी।
विज्ञापन

इन रूटों पर चलेंगी बसें
इन रूटों पर चलेंगी महिला स्पेशल बसें शिक्षण संस्थानों में ग्रामीण छात्राओं की तादाद के मुताबिक रोडवेज प्रशासन ने जिले में 24 मार्गों पर बसें चलाने की प्लानिंग की है। जिसमें गांव धोलपालिया से सिरसा, कुम्हारिया से सिरसा, खेड़ी से सिरसा, जोगीवाला से सिरसा, कुतियाना से सिरसा, मोचीवाला से सिरसा, बणी से सिरसा, चौटाला से सिरसा, कालूआना से सिरसा, नथौर से सिरसा, रोड़ी से सिरसा, डबवाली से सिरसा, झिड़ी से सिरसा, केहरवाला से सिरसा, तलबाड़ा, मतुवाला से रानियां, रोड़ी से डबवाली, ऐलनाबाद से रानियां, चौटाला से डबवाली, सिरसा से ऐलनाबाद, गोदीकां से डबवाली, साहुवाला प्रथम से डबवाली, सिरसा से रानियां व डिंग से सिरसा रूट शामिल हैं। पुरूष यात्रियों को इन बसों में सवार होने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

कॉट्स---
महिला दिवस पर स्पेशल बसें चलाई गई है। इससे छात्राएं आसानी से शिक्षण संस्थानों तक पहुंच सकेंगी। इसके लिए 24 मार्ग निर्धारित किए हैं।
-केआर कौशल, जीएम रोडवेज डिपो सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed