फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   five dead and five injured in a collision with car and gas tanker

गैस टैंकर और टवेरा की टक्कर में पांच लोगों की मौत, पांच घायल

Sun, 08 Mar 2020 07:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
five dead and five injured in a collision with car and gas tanker
हादसे में क्षतिग्रसित गाड़ी। - फोटो : Sirsa
क्षेत्र के गांव पनिहारी के निकट गैस टैंकर और टवेरा गाड़ी की हुई टक्कर में टवेरा सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद टैंकर चालक मौके सेे भाग गया। आसपास के लोगों ने घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और जांच के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन

हादसे में मृतक और घायल
मृतकों में गुरचरण सिंह निवासी बछवाना, बंतराम निवासी बुढ़लाडा, हरविंद्र निवासी बुढ़लाडा, मुकेश बुढ़लाडा, चालक बब्बी सिंह निवासी धर्मगढ़ और घायलों में सुरजीत सिंह निवासी बुढ़लाडा, तरसेम निवासी बछवाना, शम्मी निवासी बुढ़लाडा, जीवन निवासी धर्मगढ़ और संजीव निवासी बुढ़लाडा शामिल हैं। गाड़ी में सवार सभी लोग पंजाब के संगरूर जिले के बुढ़लाडा कस्बे से सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा में सेवा के लिए आ रहे थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पंजाब के बुढ़लाडा से टवेरा गाड़ी में 10 लोग सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा आ रहे थे, वहीं सिरसा से सरदूलगढ़ की ओर जा रहे एक गैस टैंकर की रविवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे टवेरा गाड़ी से आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें टवेरा सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा कि धुंध के कारण टवेरा चालक बब्बी को टैंकर दिखाई नहीं दिया। आसपास के लोगों ने तुरंत हादसे की सूचना पुलिस को देकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना पाकर सैकड़ों डेरा प्रेमी मौके पर पहुंच गए। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवा उसे परिजनों को सौंप दिया। एसएचओ राजाराम ने बताया कि हादसा धुंध के कारण हुआ है। गैस टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed