फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   firni in masita village in bad condition

Sirsa News: गांव मसीतां की फिरनी जर्जर, राहगीर परेशान

Mon, 19 Jan 2026 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 19 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
firni in masita village in bad condition
डबवाली। गांव मसीता की फिरनी की सड़क के हालात । ग्रामीण 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डबवाली। उपमंडल के गांव मसीतां की मुख्य फिरनी की स्थिति इन दिनों खराब हो गई है। रास्ते की जर्जर हालत और गड्ढों में जमा पानी व कीचड़ के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, दोपहिया वाहन अक्सर फिसलन के कारण गिरकर घायल हो जाते हैं, वहीं, चारपहिया वाहन कीचड़ में फंस जाते हैं।
ग्रामीणों राजेंद्र कुमार, गुरमत सिंह आदि ने बताया कि यह मार्ग गांव का मुख्य रास्ता है, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और किसान रोजाना गुजरते हैं। गड्ढों और कीचड़ के कारण बच्चों को स्कूल पहुंचने में देरी होती है और बुजुर्गों को चलने में कठिनाई होती है। आपात परिस्थितियों में एंबुलेंस या अन्य जरूरी वाहन भी समय पर गांव तक नहीं पहुंच पाते।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन को समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सड़क की मरम्मत और जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कर पक्की सड़क के साथ जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। चेतावनी दी कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के सरपंच जगसीर सिंह ने बताया कि यह रोड लोक निर्माण विभाग के अधीन है। ग्राम पंचायत द्वारा पाइपलाइन डालने के लिए विभाग से अनुमति मांगी गई थी, लेकिन मंजूरी न मिलने के कारण काम नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि रोड से पानी निकालने के लिए छोटा खाल बनाने की योजना थी, लेकिन विभाग के जेई ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed