फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Fire in truck, 600 bags, Sirsa

600 कट्टे चीनी से लदा ट्रक जला, 8 घंटे बाद दी पुलिस को सूचना

Fri, 20 Jan 2017 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Fri, 20 Jan 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
Fire in truck, 600 bags, Sirsa
चीनी से भरा ट्रक जला - फोटो : bureau

ओढां से कालांवाली रोड पर एक निजी स्कूल के निकट वीरवार रात्रि चीनी से भरा ट्रक रहस्यमयी परिस्थितियों में जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण इंजन से निकली चिंगारी बताई जा रही है। चालक के अनुसार ट्रक में 600 बैग चीनी बताई गई है, जो जल गई। वहीं पुलिस इस घटना को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।

विज्ञापन


ट्रक चालक जोधपुरिया निवासी राकेश ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि वह और क्लीनर सुभाष बुडनपुर यूपी से ट्रक में 600 बैग (300 क्विंटल) चीनी भरकर कालांवाली के लिए रवाना हुआ था। चालक के अनुसार वीरवार रात्रि करीब दो बजे जब वह ओढां से करीब एक किलोमीटर दूर पहुंचा तो अचानक इंजन से निकली चिंगारी के कारण ट्रक में आग लग गई।
विज्ञापन


इस कारण उनके मोबाइल और अन्य दस्तावेज ट्रक में ही रह गए और उन्होंने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। चालक ने पुलिस को बताया कि उन्होंने एक अन्य ट्रक चालक का फोन लेकर कालांवाली फायर ब्रिगेड को फोन किया। चालक की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मान रही संदिग्ध मामला
आगजनी की घटना वीरवार रात्रि दो बजे की बताई गई है, जबकि पुलिस को चालक ने शुक्रवार सुबह 10 बजे यानी घटना के आठ घंटे बाद सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लेते हुए चालक और क्लीनर से पूछताछ की।

वहीं घटना संदिग्ध मानी जा रही है, क्योंकि चालक के अनुसार ट्रक में 600 बैग चीनी थी, जबकि हालात कुछ और ही पाए जा रहे हैं। वहीं पुलिस ने इस घटना को संदिग्ध मानते हुए ट्रक चालक और उसके मालिक सहित कालांवाली की उस फर्म को भी थाने में बुलाया है, जिसके यहां चीनी उतारी जानी थी।


थाना प्रभारी दले राम महला ने बताया कि पुलिस को सूचना घटना के बाद शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे मिली थी। उन्होंने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज करते हुए चालक, क्लीनर, ट्रक के मालिक और कालांवाली की फर्म को थाने में बुलाया है, जिनके यहां चीनी उतरनी थी। उन्होंने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, लेकिन हम मामले की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed