फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Fire at 30 places along the National Highway, Harsek showed only 27 harsen locations in the district

नेशनल हाईवे के साथ लगी 30 स्थानों पर आग, हरसेक ने जिले में दिखाई केवल 27 आगजनी की लोकेशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Fire at 30 places along the National Highway, Harsek showed only 27 harsen locations in the district
सिरसा। जिले में धान की कटाई का सीजन चल रहा है। साथ ही किसान रबी फसल की बिजाई करने के लिए धान के अवशेषों को आग के हवाले कर रहे हैं। जिसके कारण पर्यावरण प्रदूषण भी बढ़ता जा रहा है। वहीं इन आगजनी की लोकेशन को पकड़ने की जिम्मेदारी हरसेक के कंधों पर है। कृषि विभाग की ओर से अब तक केवल 142 स्थानों पर आगजनी की घटना होने पर किसानों के चालान काटे गए है लेकिन आगजनी के स्थानों की संख्या इससे कहीं अधिक ज्यादा है। धान के अवशेषों में आगजनी की घटनाएं बढ़ने के कारण एयर क्वालिटी इंडेक्स भी 275 पर है।
विज्ञापन

आगजनी के इन मामलों को देखने के लिए जब संवाददाता ने अपने स्तर पर जांच की तो देखा की डिंग से सिरसा तक 23 किलोमीटर के एरिया में ही 30 जगहों पर धान के अवशेषों में लगी हुई मिली। आगजनी के यह सारे मामले नेशनल हाईवे 9 के साथ-साथ ही थे। किसान खेत में आग लगा वहां से चले जाते है ताकि चालान ना कटे। इन आगजनी से जिले का एयर क्वालिटी इंडेक्स 275 तक पहुंच गया है। जिसके कारण जिले वासियों की समस्या भी पहले से अधिक बढ़ना शुरू चुकी है। सांस और आंखों के मरीजों को इसके कारण अधिक परेशानी हो रही है। जिसके चलते अस्पतालों में मरीजों की संख्या में हर रोज बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन

इन-इन स्थानों पर मिले मामले
पहला मामले में डिंग रोड रंगोई के पास तीन जगहों पर 7 एकड़ में आग लगी मिली। मौजूखेड़ा के पास 4 एकड़ में, भावदीन के नजदीक 6 एकड़ में, संगर साधा कट के पास 2 खेतों मेें, मोरीवाला पीवीआर के नजदीक 3 एकड़ व सिकंदरपुर के पास 7 जगहों पर, सिरसा बाईपास के पास 3 जगह पर किसानों ने खेतों में फसल अवशेषों में आग लगा रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं किसान खेतों में धान के अवशेेषों को आग लगाने के बाद और उसके बुझने के साथ ही सुपर सीडर से बिजाई कर रहे हैं। ताकि आगजनी का कोई निशान ना बचे। हरसेक अगर आग लगने की लोकेशन को ट्रेस भी कर लेता है, तो बिजाई होने के बाद ऐसा कोई निशान नहीं बचते जिससे आगजनी की घटना साबित हो सके। जिले में अब तक हरसेक द्वारा 246 लोकेशन को ट्रेस किया गया है। कृषि विभाग अधिकारियों द्वारा जिसमें से 142 मामलों में ही 3 लाख 70 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है। शेष 124 लोकेशन में आगजनी की घटनाओं को गलत बताया गया है। विभाग लाखों प्रयासों के बाद भी धान के अवशेषों के प्रबंधन को लेकर कोई ठोस रणनीति बना किसानों को नहीं दे सका। जिसके चलते किसान धान के अवशेषों को आग के हवाले कर रहे हैं।
धान अवशेषों के प्रबंधन महंगे व अधिक समय लेने वाले
नाम ना बताने की शर्त पर भावदीन एक किसान ने बताया कि खेत में धान के अवशेष बहुत अधिक होते है। अधिक मात्रा में अवशेेषों के होने से बिजाई कार्य ठीक प्रकार से नहीं हो पाती। अगर करते है तो जैसे की गेहूं की फसल बढ़ती है तो जड़ों में दीमक की समस्या आ जाती है और फसल खराब हो जाती है। धान के अवशेषों का प्रबंधन महंगा पड़ता है और समय भी अधिक लगता है। इसलिए धान के अवशेषों को आग के हवाले करना पड़ता है।
रात को लगाते है आग और सुबह बिजाई
आग लगाने के जुर्माने से बचाने के लिए किसान धान के अवशेषों को शाम ढलने के बाद आग लगाते हैं। जिससे आसपास रहने वाला ना तो कोई शिकायत करता है और ना ही यह अधिकारियों की नजर में आता है। रात को आग लगाने के बाद किसान अलसुबह ही फसल की बिजाई शुरू कर देते हैं। वहीं रात के समय हरसेक भी लोकेशन ट्रेस नहीं कर पाता।

यह है जिले के पांच दिनों का एक्यूआई लेवल
11 नवंबर: 283
12 नवंबर: 307
13 नवंबर: 323
14 नवंबर: 266
15 नवंबर: 275
चालान किए जा रहे
धान के अवशेषों को आग के हवाले करने वाले किसानों के चालान किए जा रहे हैं। हरसेक से भी पूरे जिले पर नजर रखी जा रही है। गांवों में भी पटवारी और अन्य अधिकारियों की टीमों को तैनात किया जा रहा है। जिले में अभी तक 142 किसानों के चालान काटे गए हैं।
-डॉ. बाबूलाल, कृषि उपनिदेशक, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed