{"_id":"6346fd2f5ec36f776949146b","slug":"fight-for-dap-even-before-sowing-of-wheat-sirsa-news-hsr644449338","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं की बिजाई शुरू होने से पहले ही डीएपी के लिए मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं की बिजाई शुरू होने से पहले ही डीएपी के लिए मारामारी
विज्ञापन
डीएपी खाद लेने के लिए लाइन में लगे लोग। संवाद
- फोटो : Sirsa
सिरसा। गेहूं की बिजाई का सीजन शुरू होने से पहले ही डीएपी के लिए मारामारी शुरू हो गई है। दो दिनों पर सिरसा में 70 हजार बैग डीएपी पहुंची हैं। इसकी सूचना मिलते ही दुकानों पर किसानों की लंबी कतार लगने लगी। किसान सुबह छह बजे ही दुकानें पर पहुंचना शुरू हो गए। ऐसे में कई केंद्रों पर दोपहर में ही डीएपी खत्म हो गई तो कई केंद्रों पर शाम तक किसानों का आना जाना लगा रहा।
नवंबर में गेहूं की बिजाई शुरू होगी। इसके लिए किसानों को डीएपी की आवश्यकता होती है। ऐसे में कई दिनों से किसान डीएपी लेने के लिए एक दुकान से दूसरी दुकान पर चक्कर काट रहे हैं। मंगलवार को डीएपी का रैक लगने की सूचना मिलते ही गांवों के किसान सुबह छह बजे ही दुकानों के बाहर पहुंचना शुरू हो गए। दुकानदारों ने मशीन में किसानों की एंट्री दर्ज कर व एक आधार कार्ड पर 10 बैग डीएपी देने की प्रक्रिया शुरू की। देर शाम तक भी किसानों की डीएपी लेने के लिए कतार लगी रही।
आज भी एक रैक लगने की है उम्मीद
जिले में 42 हजार मीट्रिक टन डीएपी की आवश्यकता रहती है। सिरसा में आईपीएल और इडालकों कंपनी का रैक लगने के बाद अब इफको का रैक लगेगा, जो वीरवार को पहुंच सकता है। इससे पहले दो रैक में करीब 70 हजार बैग डीएपी सिरसा में पहुंची है।
विज्ञापन
डीएपी के लगातार रैक लग रहे हैं। इसके लिए किसानों को अभी से ही परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। काफी मात्रा में डीएपी पहुंच रही है। जिले के सभी केंद्रों और दुकानों पर डीएपी पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। -सुखदेव सिंह, क्वालिटी कंट्रोलर, कृषि विभाग सिंह।