{"_id":"5fe4e51b8ebc3e3ba24daf1c","slug":"farmers-will-free-toll-three-days-from-today-sirsa-news-rtk5878825171","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आज से तीन दिन टोल करेंगे मुफ्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आज से तीन दिन टोल करेंगे मुफ्त
विज्ञापन
काले झंडे लेकर और गाड़ी पर लाउडस्पीकर लगाकर प्रदर्शन करते किसान।
- फोटो : Sirsa
संयुक्त किसान मोर्चा व दिल्ली धरने पर बैठे किसान जत्थेबंदियों के आह्वान पर 25, 26 व 27 दिसंबर को सिरसा के भावदीन व डबवाली के खुईयां मलकाना टोल प्लाजा को किसान आम जनता के लिए मुफ्त करेंगे। किसान आंदोलन के समर्थन में सिरसा सहित जिले की सभी आढ़ती एसोसिएशन ने 25 दिसंबर को मंडी बंद रखने का फैसला लिया है। साथ ही वीरवार शाम को किसान वार्ड नंबर 29 के उप चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के कार्यालय पर काले झंडे लेकर पहुंच गए। वहीं किसानों के आंदोलन को लेकर प्रशासन अलर्ट है।
जानकारी के अनुसार वीरवार को किसानों ने भावदीन टोल प्लाजा पर सुबह बैठक की। किसान नेता लखविंद्र सिंह औलख ने कहा कि कृषि कानून के विरोध में देशभर से किसान दिल्ली में आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन के दौरान जो भी रणनीति बनाई जाती है, उसका पालन देशभर के किसान, मजदूर व कृषि क्षेत्र से जुड़े तमाम वर्ग कर रहे हैं। इसी कड़ी में 25 से 27 दिसंबर तक टोल प्लाजों को पर्ची मुक्त किया जाना है, जिसके लिए भावदीन व खुईयां मलकाना टोल प्लाजा के नजदीक लगते सभी गांवों व क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि 27 दिसंबर को जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात करेंगे, वहीं किसान अपने मन की भड़ास ढोल, नगाड़े, ताली व थाली बजाकर करेंगे। भावदीन गांव के ग्रामीणों की ओर से तीन दिनों के दौरान लंगर, चायपानी व किसानों के रात्रि विश्राम की व्यवस्था, टेंट व साउंड सिस्टम की व्यवस्था की गई है। वहीं पंजुआना व खैरेकां के पास लगा लंगर अब 24 घंटे खुला रहेगा, क्योंकि दिल्ली जाने के लिए किसानों का आवागमन लगातार जारी है। इस बैठक में गुरप्रीत सिंह गिल, गुरजीत सिंह, दरबारा सिंह, सुरजीत सिंह, गुरविंद्र सिंह, हरविंद्र थिंद डिंग, गुरभाग सिंह, अमृतपाल सिंह, गुरप्रीत सिंह भी मौजूद थे।
पक्का मोर्चा धरने पर किसानों में मतभेद
शहीद भगत सिंह स्टेडियम में चल रहे पक्का मोर्चा धरने पर गुरुवार को कुछ किसान नेताओं में मतभेद रहा। मंच से कुछ किसानों ने दूसरे किसान नेताओं पर चंदा हड़पने के आरोप लगाए। हालांकि इसको लेकर दोनों पक्षों में तकरार हो गई। वैदवाला के किसान ने एक किसान नेता पर चंदे को अपने निजी काम के लिए प्रयोग करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि किसान नेता ने चंदे की रकम से गाड़ी के टायर तक डलवा लिए। किसान नेता अपना झंडा आगे रख रहा है, जबकि सबका सांझा झंडा होना चाहिए।
विज्ञापन
भाजपा नेता के कार्यालय पर किया प्रदर्शन, दिखाए काले झंडे
शाम को शिअद के जिला अध्यक्ष व किसान नेता लखविंद्र औलख के नेतृत्व में किसानों ने वार्ड 29 के उप चुनाव में भाजपा उम्मीदवार का विरोध करने की घोषणा की। जिसके बाद किसानों का समूह वार्ड 29 के उप चुनाव में उम्मीदवार के कार्यालय के बाहर पहुंच गया। किसानों ने वहां पर भाजपा नेताओं को काले झंडे दिखाए। किसानों ने घोषणा की कि वे 25 दिसंबर को फिर से वार्ड में आएंगे और भाजपा के जिला पदाधिकारियों का घेराव करेंगे और उन्हें काले झंडे दिखाएंगे। इस दौरान पुलिस ने किसानों को समझाने का प्रयास किया। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस खड़ी रही।