फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmers were made aware under the developed agriculture resolution campaign

Sirsa News: विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों को किया जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 09:14 PM IST
विज्ञापन
Farmers were made aware under the developed agriculture resolution campaign
किसानों को जागरूक करते कृषि वैज्ञानिक।
डिंग मंडी। केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को गांव में नेजिया खेड़ा, चाडीवाल और साहुवाला में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को खेती से जुड़ी नई जानकारी, तकनीक और सरकारी योजनाओं से अवगत कराया गया।
विज्ञापन

कृषि विकास अधिकारी डॉ. शैलेंद्र सहारण ने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा मिलकर 29 मई से 12 जून तक विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को जागरूक किया। गांव चाडीवाल के सरपंच व अन्य सभी गांव के किसानों ने कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लिया। नई तकनीक अपनाने से किसानों को आमदनी बढ़ाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

अभियान के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र और केंद्रीय कपास अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, बागवानी, पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों ने गांवों में जाकर किसानों से सीधा संवाद किया। खेती, बागवानी, पशुपालन और मछली पालन से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। अभियान की निगरानी राष्ट्रीय और राज्य स्तर के अधिकारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल जिले में खरीफ फसलों की बिजाई का समय चल रहा है। जिन खेतों में अभी बिजाई नहीं की है या जहां खाद नहीं डाली है, वहां से मिट्टी के नमूने लिए गए है। इससे मिट्टी की उर्वरता का सही आकलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed