{"_id":"62987b2ebdeeb54f2775c9c8","slug":"farmers-protest-against-hatchery-farm-in-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa: हैचरी फार्म को ताला लगा ग्रामीणों ने सड़क पर लगाया धरना, कहा-बदबू से जीना दूभर हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa: हैचरी फार्म को ताला लगा ग्रामीणों ने सड़क पर लगाया धरना, कहा-बदबू से जीना दूभर हुआ
Thu, 02 Jun 2022 02:26 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़ागुढा (सिरसा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़ागुढा (सिरसा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 02 Jun 2022 02:26 PM IST
सार
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि वे काफी बार अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। आज उन्हें मजबूरी में प्रदर्शन करना पड़ा। अब जब तक उन्हें कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलता तब तक वे अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे।
विज्ञापन
हैचरी फार्म के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरसा के गांव खुईयां नेपालपुर से कर्मगढ़ के बीच हैचरी फार्म को बंद करवाने की मांग को लेकर गांव खुईयां नेपालपुर और कर्मगढ़ के लोगों ने फार्म को ताला लगा दिया और सड़क के बीचों-बीच टेंट लगाकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि इस फार्म की वजह से उन्हें सांस लेना भी मुहाल हो रहा है। उन्होंने बताया कि न तो वे ठीक से खाना खा पाते हैं और न ही सो पाते है। हवा के रुख के साथ बदबू के चलते उनका बुरा हाल हो रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इससे पहले वे काफी बार अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। जिसके चलते उन्हें मजबूरी में फार्म को ताला लगाकर धरना प्रदर्शन करना पड़ा। उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलता तब तक वे अपना धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे। इस धरने में भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान सिकंदर सिंह रोड़ी व पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने एक स्वर में कहा कि उनकी हैचरी फार्म के मालिक से कोई निजी रंजिश नहीं है। वह इस व्यवसाय को छोड़कर अन्य कोई व्यवसाय करें हमें कोई एतराज नहीं है, लेकिन मुर्गी पालन व्यवसाय को जब तक बंद नहीं करता तब तक वे अपना रोष जारी रखेंगे।
विज्ञापन