फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmers organization will do road jam tomorrow

कल सड़क जाम करेंगे किसान संगठन

Tue, 03 Nov 2020 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Farmers organization will do road jam tomorrow
कृषि कानूनों के खिलाफ खुईयां मलकाना टोल प्लाजा को पर्ची मुक्त करने के मामले में किसानों का धरना प्रदर्शन पिछले एक सप्ताह से जारी है। इस मामले में किसान टोल को पर्ची मुक्त करने की जिद पकड़े हुए हैं। वहीं कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों ने 5 नवंबर को नेशनल व स्टेट हाईवे जाम करने का कार्यक्रम बनाया है।
विज्ञापन

बता दें कि किसानों ने पंजाब की तर्ज पर 28 अक्तूबर को खुईयां टोल प्लाजा को पर्ची मुक्त करने की कोशिश की थी। लेकिन इस मामले में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के हिसार डिवीजन के अधिकारी कोर्ट में पहुंच गए थे। कोर्ट ने पुलिस को टोल प्लाजा को सुरक्षा मुहैया करवाने के आदेश देते हुए अगली सुनवाई 2 नवंबर को रखी थी, लेकिन सुनवाई नहीं हो पाई। जिसके बाद इस मामले में मंगलवार को उपमंडल न्यायिक दंडाधिकारी विनय शर्मा की अदालत में सुनवाई फिर टल गई। अब इस मामले में 11 नवंबर को सुनवाई रखी गई है। बताया जा रहा है कि इस दिन जसवीर सिंह भाटी व गुरप्रेम सिंह सहित अन्य किसान नेता अपना पक्ष रखेंगे।
विज्ञापन

नेशनल व स्टेट हाईवे जाम करेंगे किसान : भाटी
इस मामले में किसान नेता जसवीर सिंह भाटी ने कहा कि किसान पीछे हटने वाले नहीं है। किसान संगठनों द्वारा 5 नवंबर को पूरे देश में 12 से 4 बजे तक रोड ब्लॉक करने का ऐलान किया गया है। जिसके तहत प्रदेश में किसान नेशनल व स्टेट हाईवे जाम करेंगे। उन्होंने कहा कि वे साहुवाला-प्रथम में मोर्चा संभालेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार ये काले कानून वापस नहीं ले लेती तब तक किसानों का संघर्ष जारी रहेगा। वहीं हरियाणा किसान मंच के प्रदेशाध्यक्ष प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा ने कहा कि 5 नवंबर को जिला में 4 जगह रोड ब्लॉक करने का कार्यक्रम बनाया गया है। जिसमें चोपटा, साहुवाला-प्रथम, ऐलनाबाद व खुईयां टोल प्लाजा शामिल है। इसके अलावा 16 नवंबर को सिरसा में लोक पंचायत रखी गई है जिसमें बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टरों पर सवार होकर पहुंचेंगे। इस लोक पंचायत में किसान संगठनों के राष्ट्रीय स्तर के किसान नेता पहुंचेंगे। वहीं 26 नवंबर को दिल्ली कूच करने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसके लिए रणनीति बनाई जा रही है। उधर 5 नवंबर को खुईयां टोल प्लाजा पर हाईवे जाम करने के मामले में बाबा गुरमीत सिंह तिलोकेवाला ने मिठड़ी, मलिकपुरा, चोरमार, किंगरे, मौजगढ़, मसीतां, गोबिंदगढ़, अलीकां, डबवाली, सांवतखेड़ा व निलेयांवाली सहित अनेक गांवों का दौरा कर लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed