{"_id":"612a6fc58ebc3e5f9926c287","slug":"farmers-jammed-the-highway-against-the-lathi-charge-sirsa-news-hsr6101736178","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाठीचार्ज के खिलाफ किसानों ने किया हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाठीचार्ज के खिलाफ किसानों ने किया हाईवे जाम
विज्ञापन
भावदीन टोल प्लाजा पर जाम लगा धरना देते किसान ।
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। करनाल में प्रदर्शन के दौरान किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में किसानों का गुस्सा उफान पर आ गया। करीब साढ़े 5 घंटे तक जिले भर से गुजरने वाले हाइवे पर स्थित टोल प्लाजा सहित अन्य जगहों पर लगा दिया गया। इससे आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हो गई। सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। शाम करीब साढ़े सात बजे के बाद गिरफ्तार किए गए किसानों को रिहा करने के बाद गुस्सा शांत हुआ और जाम खोला। इससे लोगों ने राहत की सांस ली और गंतव्यों की ओर रवाना हुए। इस कारण रोडवेज की करीब 30 बसें जाम में फंस गई और वाहन चालकों व यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने शहर के बाबा भूमण शाह चौक, किसान चौक, हिसार रोड स्थित भावदीन टोल प्लाजा, डबवाली रोड स्थित खुइयांमलकाना टोल प्लाजा, पंजुआना नहर के पास, ओढ़ां, रोड़ी, ऐलनाबाद से सिरसा रोड, डबवाली से चौटाला रोड पर अवरोधक लगा आवाजाही बाधित कर दी। रोड से गुजरने वाले वाहन चालकों को किसानों ने वहीं रोक दिया और रोड पर ट्रैक्टर ट्राली, मोटरसाइकिल और कारें लगा दी। जिसके कारण वाहन चालकों को मजबूरन लौटना पड़ा। किसानों द्वारा रोड जाम किए जाने की सूचना मिलने के बाद रोडवेज की ओर से बस चालकों को सूचना देकर उन्हीं स्थानों पर बस रोकने के निर्देश जारी कर दिए। हरियाणा किसान मंच के प्रदेशाध्यक्ष प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा ने कहा कि सरकार किसानों को लाठी व डंडे के दम पर हटाना चाहती है। वहीं उन्होंने कहा कि जब तक बिना शर्त किसानों को सरकार नहीं छोड़ती तब तक उनका धरना और जाम जारी रहेगा। शाम करीब साढ़े 7 बजे के बाद किसानों ने जाम खोल दिया। इसके बाद आवाजाही शुरू हुई।
भूमण शाह चौक पर लगाया जाम तो पुलिस ने हटवाए बैरिकेड
लाठीचार्ज के विरोध में किसानों ने भूमण शाह चौक पर बैरिकेड लगा जाम किया तो पुलिस ने किसानों से बैरिकेड हटवा दिए। इस दौरान किसानों और पुलिस में गहमाहमी भी हो गई। किसान यहां पर दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए। जिसके बाद किसानों ने इसका विरोध किया।
विज्ञापन
रोडवेज की जाम में फंसीं 30 बसें
किसानों की ओर से नेशनल हाईवे को जाम किए जाने के बाद रोडवेज की ओर से भी बसों की आवाजाही को रोक दिया। ऐसे में सिरसा डिपो की करीब 30 बसें अन्य डिपों और अन्य डिपो की करीब 15 बसें सिरसा बस स्टैंड पर ही रोक दी। यात्री प्राइवेट वाहनों से अपने गंतव्यत तक पहुंचने के लिए अधिक किराया भी देते हुए नजर आए।
पुलिस ने वाहनों को करवाया डायवर्ट
रोड जाम करने के बाद वाहन चालकों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने नेशनल हाईवे के जाम वाले क्षेत्रों से वाहनों को डायवर्ट करना शुरू कर दिया। वाहन चालकों को लिंक रोडों से निकालना शुरू कर दिया। इसके कारण वाहन चालकों को करीब 20 किलोमीटर अधिक दूरी तय कर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा।
सिरसा भादरा रोड भी रहा बाधित
चौपटा कागदाना बस स्टैंड के पास सिरसा भादरा रोड पर करीब 4 बजे क्षेत्र के किसानों ने रोड जाम कर दिया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन से जिलाध्यक्ष लखविंद्र सिंह, अरविंद बैनीवाल रायपुर, दीवान सहारण, इंद्रपाल, नरेंद्र सहारण, वेद सहारण, अशोक पूनिया, इदु खान, जयकिशन सिंवर, राजा सहारण, लीलाधर, मनजीत, सुरजीत, महावीर, कमलजीत उपस्थित रहे।

भावदीन टोल प्लाजा पर धरने पर बैठे किसान संवाद- फोटो : Sirsa