फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmers gathering at toll plaza demanding insurance claim in Sirsa

Sirsa: बीमा क्लेम की मांग को लेकर टोल प्लाजा पर एकत्र हो रहे किसान, पुलिस बल है तैनात और प्रशासन अलर्ट

Wed, 16 Aug 2023 12:27 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 16 Aug 2023 12:27 PM IST
सार

किसान नेता रवि आजाद ने कहा कि जिले में 271 गांवों के किसाना का करीब 671 करोड़ का बीमा क्लेम जारी होना है। लेकिन प्रशासन व अधिकारियों की ओर से उन्हें इस संबंध में कोई भी जानकारी नहीं दी जा रही है कि कब बीमा क्लेम जारी होगा।

विज्ञापन
Farmers gathering at toll plaza demanding insurance claim in Sirsa
किसानों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरसा में खरीफ 2020 फसल का बीमा क्लेम दिए जाने की मांग को लेकर किसान मंगलवाकर को भावदीन टोल प्लाजा पर एकत्र हो रहे है। यहां किसानों की ओर से यहां पर अभी बैठक की जा रही है। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। टोल प्लाजा पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। वहीं किसानों का कहना है कि उनकी तरफ से अनिश्चितकालीन तौर पर टोल प्लाजा को जाम किया जाएगा और नेशनल हाईवे को बंद कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन


किसान नेता के अनुसार
वहीं, किसान नेता रवि आजाद ने कहा कि जिले में 271 गांवों के किसाना का करीब 671 करोड़ का बीमा क्लेम जारी होना है। लेकिन प्रशासन व अधिकारियों की ओर से उन्हें इस संबंध में कोई भी जानकारी नहीं दी जा रही है कि कब बीमा क्लेम जारी होगा। इसके लिए वह 16 दिनों से नारायणखेड़ा की जलघर की टंकी पर चढ़कर रोष प्रदर्शन कर रहे है और 14 दिनों से 13 किसान व सरपंच आमरण अनशन पर बैठे है।
विज्ञापन


लेकिन फिर भी सरकार उनकी मांग नहीं मान रहे। बीते दिन कई किसानों का सरकार की ओर से  बीमा क्लेम जारी किया गया है। जोकि केवल नाम मात्र ही है। वह जिलेभर के किसानों के लिए प्रदर्शन कर रहे है। इसके चलते अब वह  टोल प्लाजा को जाम करेंगे। जिसको लेकर उन्होंने तीन दिन पहले ही सरकार को चेतावनी दी थी। ऐसे में जिलेभर के किसान टोल प्लाजा पर एकत्र होंगे और जाम कर पक्का मोर्चा लगाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed