{"_id":"63d79d91e0c4f002e465efd2","slug":"farmers-demonstrated-in-the-city-by-being-half-naked-in-sirsa-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa: अर्धनग्न होकर किसानों ने शहर में किया प्रदर्शन, प्रशासन और सरकार का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa: अर्धनग्न होकर किसानों ने शहर में किया प्रदर्शन, प्रशासन और सरकार का फूंका पुतला
Mon, 30 Jan 2023 04:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 30 Jan 2023 04:06 PM IST
सार
किसानों ने लघु सचिवालय के शहर के सुभाष चौक पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने कहा कि सरकार की किसानों के प्रति बेरुखी किसानों को आंदोलन के लिए फिर से मजबूर कर रही है।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते किसान।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सिरसा में खरीफ फसल-2020 के बकाया मुआवजा, बीमा क्लेम, बिजली, नहरी पानी व अन्य मांगों को लेकर किसानों ने शहर में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। किसानों ने शहर के सुभाष चौक पर पहुंचकर प्रशासन और सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान जगह-जगह पर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
सोमवार को भारतीय किसान एकता बीकेई की ओर से आयोजित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीकेई अध्यक्ष लखविंद्र सिंह औलख ने की। औलख ने कहा कि सर्दी के मौसम में भी हजारों किसान प्रशासन व सरकार की नाकामी के कारण धरने पर बैठने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
सरकार की किसानों के प्रति बेरुखी किसानों को आंदोलन के लिए फिर से मजबूर कर रही है। औलख ने कहा कि बीमा कंपनियां जब बीमा करते वक्त किसान से नहीं पूछती और उसके खाते से राशि काट लेती है तो मुआवजा के वक्त कंपनी बिना किसी संघर्ष के मुआवजा देने से पीछे क्यों हटती हैं। सरकार की शह पर ही बीमा कंपनियां जमकर किसानों का शोषण कर रही है।
विज्ञापन