फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmers can register their crops till March 27

Sirsa News: किसान 27 मार्च तक करवा सकते हैं फसलों का पंजीकरण

Fri, 21 Mar 2025 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 21 Mar 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Farmers can register their crops till March 27
सिरसा। जिले के जिन किसानों ने अभी तक मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर फसल का पंजीकरण नहीं करवाया है, वे किसान 27 मार्च तक रबी फसलों का पंजीकरण करवा सकते हैं। कृषि उप निदेशक डॉ. सुखदेव सिंह ने बताया कि अभी तक जिले के 1,03,627 किसान 7,58,088 एकड़ का पंजीकरण करवा चुके हैं।
विज्ञापन

जो किसान समय पर पंजीकरण नहीं करवा पाए थे। वे अब पोर्टल दोबारा खुलने के बाद फसल का पंजीकरण 27 मार्च तक करवा सकते हैं। कृषि विभाग द्वारा किसान कल्याण के लिए चलाई जा रहीं विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी फसल पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। इसके अलावा निकट भविष्य में यूरिया, डीएपी आदि की उपलब्धता के लिए भी मेरी फसल मेरा-ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण की आवश्यकता संभावित है। यही नहीं केवल पोर्टल पर पंजीकृत किसानों की ही रबी फसलों को प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की जाएगी। ऐसे में किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए फसल पंजीकरण जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि फसलों का पंजीकरण करवाने के लिए संबंधित किसान के पास पीपीपी आईडी या आधार कार्ड होना अनिवार्य है। इस बारे अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-2117 या संबंधित खंड कृषि कार्यालय पर भी संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed