फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmers are collecting water from illegal connections

Sirsa News: अवैध कनेक्शनों से पानी उठा रहे किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Farmers are collecting water from illegal connections
सिरसा। गांव जमाल के लोग उपायुक्त के बाहर ज्ञापन देने के लिए पहुंचे। संवाद 
सिरसा। घग्गर के फ्लडी पानी के लिए जिले में किसानों में आपसी खिंचतान जारी है। घग्गर में पहाड़ों से पानी आने से पहले सभी फ्लडी माइनरों में अवैध मोगाें और बिजली व सोलर मोटरों को हटाने के लिए सिंचाई विभाग ने अभियान चलाया था। 500 के आसपास मोगे व कनेक्शन हटाए गए थे। इसके बाद भी कई गांवों में किसानों की ओर से अवैध कनेक्शनों से पानी उठाने का काम जारी है।
विज्ञापन


इसको लेकर गांव जमाल के जिला परिषद सदस्य, सरपंच प्रतिनिधि और जमाल संघर्ष समिति के सदस्य उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एडीसी के माध्यम से उपायुक्त के नाम अपना मांगपत्र सौंपा। एडीसी वीरेंद्र सहरावत ने आश्वासन दिया कि इस मामले में सिंचाई विभाग को निर्देशित किया जाएगा कि वह नियमानुसार कार्रवाई करे, ताकि किसानों को टेल तक पानी मिल सके।
विज्ञापन


टेल तक नहीं पहुंच रहा पानी



जिला परिषद सदस्य नंदलाल बैनीवाल, सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश डूडी, चंद्र प्रकाश, अशोक कुमार, सुधीर कुमार, देवीलाल डूडी आदि ने बताया कि गांव जमाल में ओटू हेड से न्यू मगांला माइनर निकलती है। इसका पानी टेल तक नहीं पहुंच रहा है। इस कारण है कि कान्हा सिंह ढाणी माधोसिंघाना बरुवाली-2 के किसानों की ओर से नाजायज मोटर लगाकर पानी उठाया जा रहा है। इसके कारण गांव जमाल के किसान पानी से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब बिजली निगम के अधिकारियों की मिलीभगत व लापरवाही के कारण हो रहा है। बिजली निगम अवैध कनेक्शनों पर कार्रवाई करता है तो किसान अपने आप पीछे हट जाएंगे। किसानों ने कहा कि उनके खेतों की फसलें सूखने लगी है। बारिश कम होने के कारण फसलों को मौजूदा समय में पानी की जरूरत है। लेकिन इस ओर कोई विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। हमारी मांग है कि सिंचाई विभाग और बिजली निगम के अधिकारी इस मामले में कार्रवाई करें। यदि ऐसा नहीं होता है तो आंदोलन का रूख अपनाया जाएगा। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री का विरोध भी किसान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed