फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmer said, raise slogans of 'Down with Modi', Digvijay smiled and said - I am against BJP from the first day

Sirsa News: किसान बोले मोदी मुर्दाबाद के नारे लगाओ, दिग्विजय मुस्कुराकर बोले - मैं पहले दिन से बीजेपी के खिलाफ

Thu, 11 Apr 2024 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 11 Apr 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Farmer said, raise slogans of 'Down with Modi', Digvijay smiled and said - I am against BJP from the first day
सिरसा। डबवाली के गांव पीपली में जननायक जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव दिग्विजय चौटाला का जमकर विरोध हुआ। लोगों ने काले झंडे दिखाए और धरना लगा दिग्विजय चौटाला को गांव में घुसने नहीं दिया। इस कारण उन्हें लौटना पड़ा। किसानों के साथ उनकी करीब 20 मिनट तक बहस हुई। किसानों ने उन्हें जमकर खरी-खरी सुनाई।
विज्ञापन


किसानों ने कहा कि आज बीजेपी विरोधी हैं तो मोदी मुर्दाबाद के नारे लगाएं। इस पर दिग्विजय ने मुस्कुराकर कहा कि मैं तो पहले दिन से ही भाजपा के खिलाफ हूं। वहीं किसान बोले- आपके पापा ने किसान आंदोलन को बीमारी कहां था। क्या हम बीमारी है। अगर हम बीमारी हैं तो हमारे पास क्यों आए हो। इस पर दिग्विजय चुप्पी साध गए और मुस्कुरा दिए, और बोले- मैं हमेशा बीजेपी के खिलाफ था और आगे भी रहूंगा। किसान बोले- भविष्य में आपको क्या भरोसा कि वोट लेने के बाद बीजेपी का समर्थन नहीं करेंगे। चौटाला बोले आपको मेरा भरोसा करना होगा।इसके बाद लोगों ने जेजेपी और बीजेपी मुर्दाबाद के नारे लगाए। हालांकि बाद में जेजेपी के जिलाध्यक्ष रणदीप सिंह मटदादू ने कहा कि यह प्रदर्शन राजनीति से प्रेरित था। कोई बात सुनने को तैयार नहीं था।
विज्ञापन




ऐसे चले किसानों और दिग्विजय में सवाल-जवाब

किसान : आप लोग चार साल बीजेपी में शामिल रहे।



दिग्विजय : कौन गया था बीजेपी में, हम बीजेपी में शामिल नहीं हुए। आप लोगों के काम करवाने के लिए समर्थन दिया था।

किसान : कौन से काम आपने करवाए?



दिग्विजय : महिलाओं को आरक्षण दिलवाया, आठ प्रतिशत बैकवर्ड को आरक्षण दिया। किसानों की सारी फसलों की खरीद की।

किसान : कौन सी फसलों की खरीद करवाई। किसान तो आंदोलन में थे। आंदोलन के दौरान किसानों पर गोलियां चलवा रहे थे और दिल्ली जाने नहीं दिया, तब आप कहां थे?



दिग्विजय : बताओ मेरे साथ क्या समझौता करना चाहते हो। मैं पहले नहीं रला, न ही बाद में रलूंगा।

किसान : आपने भाजपा के खिलाफ वाली कौन सी बात कहीं। आप अवरोधक हटवाने क्यों नहीं आए? क्या दुष्यंत और नैना चौटाला साथ नहीं थे? कौन साथ नहीं था। हम हाथ जोड़कर विनती करते हैं, हमारे गांव में मत आओ। जो काम तुसी पहले कित्ता है, उस दा धन्यवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन




आपके पास बहुत पावर है चले जाओ

रास्ता रोकर धरने पर बैठे किसानों ने कहा कि चार साल दिल्ली नहीं जाने दिया। आप लोगों ने पूरी ताकत दिखाई। आज भी हमें कूटकर चले जाओ, आपके पास बहुत ताकत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed