फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmer protest

150 प्रदर्शनकारियों पर मामला दर्ज

Fri, 28 May 2021 10:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Farmer protest
सिविल लाइन सिरसा थाना पुलिस ने थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार की शिकायत पर बाबा भूमणशाह चौक पर पुलिस बैरिकेड तोड़ने के आरोप में 150 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। प्रदर्शनकारी किसानों की ओर से 26 मई को काला दिवस मनाया था और पीएम, सीएम, डिप्टी सीएम, बिजली मंत्री का पुतला फूंका गया था। इससे पहले होली पर 29 मार्च को डिप्टी सीएम के आवास के बाहर प्रदर्शन करने पर पुलिस और प्रदर्शनकारी किसानों के बीच झड़प हुई थी तब भी करीब 50 किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के छह माह पूरे होने पर किसान संगठनों की ओर से 26 मई को काला दिवस मनाया गया। सिरसा में किसान संगठनों के आह्वान पर प्रदर्शनकारियों ने काले झंडे लेकर प्रदर्शन किया था। पुलिस ने डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और बिजली मंत्री चौ. रणजीत सिंह के आवास की ओर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए बाबा भूमण शाह चौक पर बैरिकेड लगाए थे लेकिन किसानों ने बैरिकेड तोड़ दिए और डिप्टी सीएम के घर की ओर जाने वाले रास्ते पर पुतला जलाया। सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार की ओर से दर्ज करवाई शिकायत में कहा गया कि भगत सिंह स्टेडियम की ओर से 100 से 150 प्रदर्शनकारी बाबा भूमण शाह चौक पर आ गए। कुछ देर में 200-250 प्रदर्शनकारी बैरिकेड पर पहुंच गए जिनकी अगुवाई लखविंद्र सिंह उर्फ लक्खा निवासी आरएसडी कालोनी सिरसा व मैक्स निवासी साहुवाला कर रहे थे।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों को उन्होंने, डीएसपी आर्यन चौधरी व ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने समझाने की कोशिश की लेकिन उन्होंने पुलिस के बैरिकेड तोड़ दिए जिसमें कुछ पुलिस कर्मचारियों को मामूली खरोंच भी आई। पुलिस ने संयम बरती और बल का प्रयोग नहीं किया। प्रदर्शनकारियों को उप मुख्यमंत्री आवास से पहले ही रोक लिया। जहां प्रदर्शनकारियों ने पुतला फूंककर वापस चले गए। थाना प्रभारी की शिकायत पर सिविल लाइन थाना में आरोपियों के खिलाफ भादंसं की धारा 147, 149, 186, 188, 269, 332, 353 तथा आपदा प्रबंधन की धारा 51 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस की ओर से करवाई गई वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी के आधार पर आरोपी प्रदर्शनकारियों की पहचान कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed