फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Farmer protest

गेहूं की खरीद न होने पर किसानों ने दिनभर धरना लगाकर व रोड जाम करके जताया रोष

Fri, 14 May 2021 10:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Farmer protest
स्थानीय अनाज मंडी व अतिरिक्त अनाज मंडी में गेहूं खरीद न होने पर किसानों ने पहले मार्केट कमेटी कार्यालय में धरना लगाकर सरकार व प्रशासन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए रोष व्यक्त किया। लेकिन जब दोपहर तक कोई अधिकारी मौके पर किसानों की बात सुनने नहीं पहुंचा तो किसानों ने रोष स्वरूप ओढ़ां कैंचियों पर ट्रक व ट्रेक्टर-ट्रॉलियां रोड पर लगाकर कालांवाली-ओढ़ां व कालांवाली-डबवाली रोड को जाम करके अपनी नाराजगी व्यक्त की और सरकार से पंजीकृत किसानों की गेहूं की खरीद करने की मांग की। धरने के दौरान कालांवाली थाना प्रभारी राजा राम ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर किसानों को समझाकर रोड खुलवाने का प्रयास किया लेकिन वे गेहूं खरीद शुरू होने तक धरना न उठाने की बात पर अडिग रहे और अपना धरना शाम तक जारी रखा।
विज्ञापन

भारतीय किसान सेल के प्रधान गुरदास सिंह लक्कड़वाली, भारतीय किसान एकता के शाखा डबवाली के प्रधान गुरप्रेम सिंह, गुरनाम सिंह देेसूमलकाना, सत्ता चहल कालांवाली, बलविंद्र सिंह कालांवाली, पिंटा चहल कालांवाली, गुरमेल सिंह कालांवाली, इंद्रजीत सिंह माखा, महावीर सिंह ख्योवाली, अंग्रेज सिंह दौलतपुर खेड़ा, प्रदीप ख्योवाली, जगतार सिंह सुखचैन, गोरा सिंह पिपली ने बताया कि पंजीकरण करवाने वाले किसानों की भी गेहूं की फसल की खरीद नहीं कर रही। किसानों ने बताया कि वीरवार को भी किसानों ने दिनभर ओढ़ां रोड पर धरना लगाकर गेट पास काटकर गेहूं खरीद की मांग की थी लेकिन धरने के दौरान मार्केट कमेटी अधिकारियों ने किसानों को देर शाम तक गेट पास काटकर गेहूं की खरीद करने का आश्वासन दिया था। अधिकारियों ने 13 मई को करीब दो घंटे गेट पास काटकर ही गेहूं की खरीद की और 6 बजे के बाद जानबूझकर गलत आईडी पासवर्ड भरकर किसानों को भ्रमित करके साइट न चलने की बात कहकर गेट पास काटने से इनकार कर दिया। जबकि डबवाली व अन्य जगहों पर रात करीब 9 बजे तक गेट पास काटकर गेहूं की खरीद की गई। इसके अलावा सरकारी आदेश 48 घंटे में किसानों के खाते में पेमेंट आने के दावे के बावजूद भी करीब एक माह से जे फार्म काटने के बाद भी किसानों के खाते में गेहूं की फसल की पेमेंट नहीं आ रही। किसानों ने मांग की है कि पंजीकरण करवाने वाले हर किसान की गेहूं की फसल की खरीद की जाए। साथ में किसानों के खाते में जेे फार्म काटने के बाद लिफ्टिंग का इंतजार किए बिना तुरंत पेमेेंट डाली जाए। अन्यथा वे 15 मई को सुबह करीब 7 बजे नेशनल हाईवे पर एकत्रित होकर रोड जाम करके अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed