फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   farmer killed in pea breaking dispute

मटर तोड़ने के विवाद में किसान की हत्या

Tue, 17 Mar 2020 01:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
farmer killed in pea breaking dispute
farmer killed in pea breaking dispute - फोटो : SIRSA
थरवई थाना क्षेत्र के कोडसर गांव में सोमवार की शाम मटर तोड़ने के विवाद में किसान अवधेश मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कातिलों ने अवधेश के बाबा का तमंचे की बट से सिर फोड़ दिया। घटना से गांव में तनाव व्याप्त हो गया। मामले में तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

थरवई क्षेत्र के कोडसर गांव के अवधेश कुमार मिश्र (36) के खेत में मटर बोई गई थी। सोमवार की शाम अवधेश के परिवार की महिलाएं कटाई कर रही थीं। शाम पांच बजे खेत में कुछ लोग पहुंच गए और मटर तोड़ने लगे। महिलाओं ने विरोध किया तो वे गाली गलौज करने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही अवधेश कुमार मिश्र खेत जाने लगे। तभी बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। गोली उनके सिर और सीने में लगी। इसी बीच अवधेश के बाबा सिकंदर भी पहुंच गए। वे बदमाशों को पकड़ने का प्रयास करने लगे तो तमंचे की बट से उनका सिर भी फोड़ दिया गया। अवधेश को फाफामऊ के निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां हालत नाजुक देखकर डाक्टरों ने एसआरएन अस्पताल भेज दिया। वहां अवधेश को मृत घोषित कर दिया गया। मौके पर पुलिस अधीक्षक गंगापार नरेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी फूलपुर उमेश शर्मा, थानाध्यक्ष भुवनेश कुमार सहित कई थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई। एसपी गंगापार एनके सिंह ने बताया कि मामले में मातादीन का पुरा सोरांव के गुंडा पासी, मुकेश पासी और सुल्तान पासी को नामजद किया गया है। गुंडा अपने रिश्तेदार मुकेश के घर शराब पीने आया था। तीनों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

farmer killed in pea breaking dispute

farmer killed in pea breaking dispute- फोटो : SIRSA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed