{"_id":"5e7266a68ebc3e6faa49e581","slug":"fare-list-of-28-routes-set-at-the-bus-station-sirsa-news-rtk547459589","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस अड्डे पर लगाई 28 रूटों की किराया सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस अड्डे पर लगाई 28 रूटों की किराया सूची
विज्ञापन
बस अड्डे में लगी किराये की सूची।
- फोटो : Sirsa
रोडवेज विभाग के सिरसा डिपो में चल रहे परिचालकों की शिकायत आने के बाद विभाग ने बस अड्डे में लंबे रूट के किलोमीटर तथा किराए की सूची लगा दी है। बस अड्डे में लगी सूची में 28 रूटों की दूरी तथा किराया अंकित किया गया है। जिसमें यात्रियों से कोई भी परिचालक अधिक किराया नहीं ले सकता है। वहीं विभाग के पास इसकी शिकायत भी जा चुकी है कि परिचालक उनसे अधिक किराया वसूल रहे हैं। जिस पर विभाग ने बस अड्डे में मुख्य रूटों की किराया सूची चस्पा कर दी है।
रोडवेज विभाग ने लोगों तथा परिचालकों की सुविधा के लिए बस अड्डे में रूटों की दूरी के अनुसार किराये की सूची लगा दी है। रोडवेज विभाग में अधिकतर शिकायतें आती थी कि परिचालक उनसे लंबे रूट पर तय किराये से पांच रुपये तक का अधिक किराया वसूल कर रहे हैं। अधिकतर समय में तो परिचालक सवारी को टिकट देते समय पांच रुपये तक उसके पीछे ही लिख देते हैं और सवारी उतरते समय पांच रुपये की मांग भी नहीं करती। जिसको लेकर सवारियों ने रोडवेज विभाग को इसकी शिकायत दी थी कि बस अड्डे में किलोमीटर तथा उसके तय रेट की सूची लगाई जाए। जिससे सवारी तय किराया ही परिचालक को दे सकें। वहीं यह ग्राहक अधिनियम के तहत भी आता है कि बस अड्डे पर सभी रूटों की किराये की सूची तथा दूरी होना अनिवार्य है। जिससे किसी भी सवारी अथवा नागरिक को कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े। जिसको लेकर विभाग ने बीते सोमवार को बस अड्डे में दूरी तथा किराये की सूची लगा दी। जिसमें 28 रूटों की दूरी तथा किराया लिखा हुआ है। वहीं इसके साथ ही परिचालकों को भी आसानी होगी, क्योंकि जब नए रूट पर नया परिचालक आता है तो उसे किराये का पता नहीं होता। जिससे बस अड्डे में लगी सूची से परिचालक को भी किराये का पता लग जाएगा।
बस अड्डे में किराये तथा दूरी की सूची लगाई गई है। यह ग्राहक अधिनियम के तहत आता है। जिसको लेकर सूची लगाई गई है।
-कुलदीप जांगड़ा, टीएम, रोडवेज सिरसा डिपो।