{"_id":"68d587e237244aae3808cee3","slug":"fake-policeman-caught-by-real-police-sirsa-news-c-128-1-svns1027-144938-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: असली पुलिस के हत्थे चढ़े नकली पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: असली पुलिस के हत्थे चढ़े नकली पुलिसकर्मी
सार
सिरसा में सिविल लाइन थाना पुलिस ने पुलिस वर्दी में वाहन चालकों से वसूली करने वाले तीन नकली पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से फर्जी नंबर प्लेट वाली जीप मिली। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी ।
विस्तार
सिरसा। नकली पुलिसकर्मी बनकर वाहन चालकों से पैसे वसूलने वाले गिरोह का सिविल लाइन थाना पुलिस ने वीरवार को पर्दाफाश करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपी गाड़ी सवार होकर जा रहे थे। इनमें से एक ने सब इंस्पेक्टर व दूसरे ने एएसआई की वर्दी पहनी हुई थी। चालक सीट पर बैठा गांव ढाबी टेक सिंह जिला जींद निवासी आरोपी सुमेर व पिछली सीट पर बैठा आरोपी रामदिया और गांव जांडली खुर्द जिला फतेहाबाद निवासी नरेश कुमार के खिलाफ थाना सिविल लाइन में केस दर्ज किया है।
पुलिस की एक टीम महिला एसआई प्रवीण कुमारी के नेतृत्व में बरनाला रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक जीप को रोका। जीप में चालक सहित तीन लोग सवार थे। दो ने पुलिस की वर्दी पहनी हुई थी। पुलिस ने जीप के नंबर प्लेट की जांच की तो यह फर्जी पाई गई।इससे खुलासा हुआ की जीप में पुलिस की वर्दी पहने हुए नकली पुलिस वाले हैं।
जांच अधिकारी प्रवीण कुमारी ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि उक्त तीनों नकली पुलिस कर्मी बनकर नेशनल व स्टेट हाईवे पर खड़े हो जाते और वाहन चालकों से रुपये वसूलते थे। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड अवधि में आरोपियों से गहन पूछताछ कर इस गिरोह में शामिल अन्य लोगों का पता लगाया जाएगा।