{"_id":"6ce9281605d5b466c1144dcc81e560f3","slug":"fake-gold-seller-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनार को नकली सोना बेचते दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनार को नकली सोना बेचते दो गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Thu, 31 Dec 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आभूषण की दुकान पर नकली सोना बेचने आए दो लोगों को दुकानदार और आसपास के लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों को बुधवार को ऐलनाबाद की अदालत में पेश किया जिसमें से एक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है जबकि दूसरे को पूछताछ के लिए रिमांड पर ले लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में दुकानदार मंगतराम निवासी वार्ड नंबर पांच ने बताया कि वह मेन बाजार में उसकी दुकान है। मंगलवार शाम को दो व्यक्ति उसकी दुकान में आए और एक जोड़ी झुमकी व एक जोड़ी कांटा सोना दिखाते हुए कहा कि उन्होंने यह सोना बेचना है। जब उसने झुमकी व कांटों का वजन व निरीक्षण किया तो उसका वजन 17 ग्राम हुआ और उसके उसकी काट काटकर 36 हजार रुपये दे दिया।
दुकानदार को जब शक हुआ तो उसने दोबारा सोने का निरीक्षण किया तो देखा कि सोना नकली था। दोनों ने मिलकर झुमके व कांटे पर सोने की परत चढ़ाकर असली जैसा बनाया हुआ था। जब उसने कहा कि उनका सोना नकली हैं। तो दोनों व्यक्ति ने कहा कि अगर उनका सोना नकली हैं तो वे उन्हें वापस कर दो। जब दोनों व्यक्ति पैसा व सोना लेकर भागने लगे तो दुकानदार ने शोर मचा दिया और आसपास के दुकानदारों ने दोनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
पूछताछ करने पर दोनों ने अपनी पहचान मलकीत राम वार्ड नंबर 42 सुरेशियां वासी हनुमानगढ़ जंक्शन राजस्थान व दूसरे की पहचान दौलतराम निवासी वार्ड नंबर 15 निवासी रानियां के रूप में की गई। आसपास के लोगों ने दोनों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस संबंध में जांचकर्ता एसआई रामनिवास ने बताया कि दुकानदार मंगतराम की शिकायत पर दोनों को गिरफ्तार करके बुधवार को ऐलनाबाद की अदालत में पेश किया जिसमें से दौलत राम को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और दूसरे आरोपी मलकीत राम को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है।