{"_id":"62a381b6a539a8711575d623","slug":"fake-birth-death-certificates-found-in-investigation-complaint-given-sirsa-news-hsr633960473","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में नकली मिले जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, पुलिस को दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में नकली मिले जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, पुलिस को दी शिकायत
विज्ञापन
सिरसा। जिले में नागरिक अस्पताल, पीएचसी की आईडी हैक करने और फर्जी वेबसाइट से जन्म मृत्यु के 12 प्रमाण पत्र बनाए जाने का मामला सामने आया है। जिन लोगों के द्वारा फर्जी प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं और जिन लोगों ने यह प्रमाण पत्र बनाए है उन पर कार्रवाई किए जाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अब पुलिस अधीक्षक को भी मामले की शिकायत दी है।
फर्जी वेबसाइट से जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने के मामले सामने आने के बाद प्रशासन की ओर से इस पर संज्ञान लिया गया है। फर्जी प्रमाण पत्र जारी होने मामले को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से जब मामले की जांच की गई तो 12 फर्जी जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होना पाया गया है। जिसमें स्वास्थ्य विभाग की आईडी हैक कर भी 10 जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होने का मामला सामने आया है। ऐसे में अब स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मामले की शिकायत एसपी और उपायुक्त को दी गई है। वहीं इन प्रमाण पत्रों का विभागों में इस्तेमाल कर कोई लाभ न लिया जा सके इसके लिए विभाग ने संबंधित विभागों को भी अलर्ट कर दिया है और सभी प्रमाण पत्रों की जांच करने की बात कही है।
गोरीवाला और रोड़ी पीएचसी से भी जारी किए गए है दो प्रमाण पत्र
नागरिक अस्पताल सिरसा की आईडी हैक कर 10 प्रमाण पत्र जारी होने के बाद मामले की जांच की गई तो गोरीवाला और रोड़ी पीएचसी से भी दो प्रमाण पत्र जारी किए जाने का मामला सामने आया है। जबकि एक प्रमाण पत्र फर्जी वेबसाइट से बनाया गया था जबकि एक प्रमाण पत्र स्कैन करने के बाद उसे तैयार किया गया था। स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में जिला समाज कल्याण विभाग व जन्म मृत्यु प्रमाण पत्रों का लाभ लेने संबंधित विभागों को सूचना दी है कि प्रमाण पत्रों की वेरिफिकेशन के बाद ही फार्म जमा करें।
विज्ञापन
जिले में 32 स्थानों पर बनाए जाते है नियमानुसार प्रमाण पत्र
स्वास्थ्य विभाग व सकार की ओर से आमजन के लिए एडवाइजरी जारी की गई है कि वे अपने निकटतम सरल केंद्र में जाकर ही जन्म मृत्यु संबंधित प्रमाणपत्र बनवाएं। सरल हरियाणा डॉट जीओवी डॉट इन में लागिन करके जन्म मृत्यु रजिस्ट्रेशन संबंधी विभिन्न सेवाएं प्राप्त करें। जिनमें जन्म और मृत्यु से संबंधित सारा रिकॉर्ड मौजूद रहता है। जन्म मृत्यु प्रमाण पत्रों पर दिए गए क्यूआर कोड से उसकी सत्यता अवश्य जांच लें कि वे सीआरएसओआरजीआई डॉट जीओवी डॉट इन वेबसाइट से जारी हैं। जिले में नगर परिषद, नगर पालिका, नागरिक अस्पताल सहित सरल केंद्रों से भी लोग जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करवा सकते हैं।
नागरिक अस्पताल की आईडी हैक कर 10 प्रमाण पत्र जारी करने का मामला सामने आया जबकि एक प्रमाण पत्र फर्जी वेबसाइट से तैयार किया गया है और एक प्रमाण पत्र स्कैन कर तैयार होने का मामला सामने आया है। जिसके बाद संबंधित आरोपियों पर कार्रवाई के लिए एसपी को शिकायत दी है। आमजन भी जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र सरल केंद्रों, अंत्योदय केंद्रों से ही बनवाएं।
-डॉ. राजेश चौधरी, डिप्टी सिविल सर्जन, सिरसा।