{"_id":"68c85062cb47029f9308b3e9","slug":"expressed-anger-over-challan-150-shopkeepers-sat-on-dharna-sirsa-news-c-128-1-slko1008-144320-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: चालान काटने पर जताया रोष, धरने पर बैठे 150 दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: चालान काटने पर जताया रोष, धरने पर बैठे 150 दुकानदार
Mon, 15 Sep 2025 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 15 Sep 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
सुभाष चौक पर हड़ताल के दौरान नारेबाजी करते व्यापारी। संवाद
सिरसा। शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक की ब्रिकी और उपयोग पर दुकानदारों के चालान काटने पर जिले के 150 दुकानदारों ने सुभाष चौक पर सरकार के खिलाफ धरना दिया।
इस दौरान व्यापार संगठन के नेताओं ने भी दुकानदारों का समर्थन किया। । सरकार की व्यापार विरोधी नीतियों के विरोध में पैकेजिंग एंड डिस्पोजल एसोसिएशन से जुड़े व्यापारियों ने तीन दिवसीय हड़ताल जिला प्रधान सुमित गुप्ता की अध्यक्षता में शुरू कर दी है। हड़ताल को प्रदेश व्यापार मंडल के जिला प्रधान हीरालाल शर्मा, शहरी प्रधान कीर्ति गर्ग, किराना एसोसिएशन के प्रधान सतीश शर्मा सहित अनेक व्यापारिक संगठनों ने समर्थन दिया। एसोसिएशन के प्रधान सुमित गुप्ता ने बताया कि सरकार की गलत नीतियों के कारण छोटे व्यापारियों को तंग किया जा रहा है। पैकेजिंग व डिस्पोजल आइटम्स का हवाला देकर 25 से 50 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा रहा है और दुकानों पर पड़ा सामान नगर परिषद सिरसा व प्रदूषण विभाग के अधिकारियों की ओर से जबरदस्ती उठाया जा रहा है।
हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के जिला प्रधान ने कहा कि यह कार्रवाई छोटे दुकानदारों पर ना करके, जहां फैक्ट्रियों में उत्पादन किया जा रहा है, उस पर रोक लगाई जाए। शर्मा ने कहा कि जो अधिकारी व्यापारियों को नाजायज तंग कर रहे हैं, वो स्वयं भी भ्रष्टाचार के आरोपों में संलिप्त है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि व्यापारियों की ओर से डिस्पोजल व अन्य सामान सरकार को 18 प्रतिशत जीएसटी भरकर लाया जाता है लेकिन दुकान पर आने के बाद उसी सामान को वर्जित करार दिया जाता है। किराना एसोसिएशन के प्रधान ने कहा कि सरकार अपने सरकारी कार्यक्रमों में डिस्पोजल का धड़ल्ले से इस्तेमाल कर रही है। इस मौके पर वेदभूषण गर्ग, नरेश फुटेला, मोनू फड़िया, सतपाल फुटेला, सुभाष फड़िया आदि उपस्थित थे।