{"_id":"69ed04fb11194e85fb08b789","slug":"excise-inspector-died-in-miserable-conditions-sirsa-news-c-21-1-gkp1031-857496-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: एक्साइज इंस्पेक्टर की संदिग्ध हालात में मौत, कार में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: एक्साइज इंस्पेक्टर की संदिग्ध हालात में मौत, कार में मिला शव
Sat, 25 Apr 2026 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पुलिस टीम जांच करते हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-30
- पंजाब के मोगा में तैनात थे करमजीत सिंह, लुधियाना के चीमा शहर के रहने वाले थे
- परिजनों व पुलिस ने जताई हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली/सिरसा। पंजाब के मोगा में तैनात एक्साइज इंस्पेक्टर करमजीत सिंह का शव शुक्रवार रात कार में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। वे लुधियाना के चीमा के रहने वाले थे। परिजनों और पुलिस ने हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई है। पुलिस ने इतफाकिया कार्रवाई की है। शनिवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस के मुताबिक रात करीब 12 बजे सूचना मिली कि कालांवाली पुल के पास सड़क किनारे एक कार लावारिस हालत में खड़ी है। डबवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो कार के अंदर चालक मृत मिला। पास ही सरकारी पिस्टल पड़ी थी। मोबाइल नंबर और आईडी कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान कमरजीत सिंह के रूप में हुई। इसके बाद परिजनों को सूचना दी। जांच अधिकारी एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच के आधार पर हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका है। पुलिस को दिए बयान में प्रीतम सिंह ने बताया कि उनके साले करमजीत सिंह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। वे विभागीय कार्य से सिरसा आए थे। संभवतः हार्ट अटैक से उनकी मृत्यु हो गई। उनके दो बेटे हैं।