{"_id":"f3f9b8d7e8a6ed4428a23af572f507d6","slug":"ered-inline-hockey-team-to-shine-at-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनलाइन हॉकी वर्ल्ड कप में जौहर दिखाने को जुटी टीम इंडिया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनलाइन हॉकी वर्ल्ड कप में जौहर दिखाने को जुटी टीम इंडिया
sirsa
Updated Sat, 31 May 2014 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी 30 जून से 8 जुलाई तक फ्रांस के टाउलॉस शहर में आयोजित होने वाली इनलाइन हॉकी वर्ल्ड कप में भाग लेने वाली 16 सदस्यीय भारतीय महिला टीम इन दिनों तैयारी में जुटी हुई है। शाह सतनाम जी मीत रोलर स्केटिंग व इनलाइन हॉकी स्टेडियम सिरसा में प्रशिक्षण शिविर लगा हुआ है, जो 12 जून तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
भारतीय टीम की 16 में से 13 खिलाड़ी हरियाणा से हैं और उनमें से 11 खिलाड़ी शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान सिरसा से हैं। शेष खिलाड़ी आंध्रप्रदेश से हैं। रोलर हॉकी के इंटरनेशनल रेफरी एवं कोच हरप्रीत सिंह की अगुवाई में जारी प्रशिक्षण शिविर में भारतीय टीम के खिलाड़ी खूब पसीना बहा रहीं हैं। खिलाड़ियाें का कहना है कि इनलाइन हॉकी के वर्ल्ड कप में इस बार भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन करेंगी और अपने देश का नाम रोशन करेगी।]
विज्ञापन
रोलर हॉकी फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में शाह सतनाम जी गर्ल्स शिक्षण संस्थान में स्थित अत्याधुनिक सुविधाआें से सुसज्जित शाह सतनाम जी मीत रोलर स्केटिंग व इनलाइन हॉकी स्टेडियम में चल रहे प्रशिक्षण शिविर के बारे में जानकारी देते हुए इंटरनेशनल कोच हरप्रीत सिंह ने बताया कि 25 मई से 12 जून तक आयोजित होने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाली भारतीय टीम सुबह छह बजे से आठ बजे तक तथा शाम साढे़ पांच बजे से रात्रि आठ बजे तक नियमित प्रेक्टिस करती है।
विज्ञापन
फिजिकल, ड्रिल तथा व्यक्तिगत प्र्रेक्टिस करवाई जाती है। आधा घंटे वार्मअप के बाद सभी खिलाड़ी पूरी तन्मयता से प्रेक्टिस करती हैं। हरप्रीत सिंह ने बताया कि आयोजकाें द्वारा खिलाड़ियाें को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। इनलाइन हॉकी स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय स्तर का है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भारतीय टीम ने चीन में सितंबर 2012 में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में चौथा स्थान हासिल किया था। इसके अलावा पिछले वर्ष अमेरिका में आयोजित वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने भाग लिया व शानदार प्रदर्शन किया।
हरियाणा की 13 होनहार बहा रही पसीना
भारतीय टीम की 16 में से 11 खिलाड़ी शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान की हैं, जिनमें जश्नदीप, हेमलता, हरप्रीत, सोनम, सुमित्रा, नवजीत, मुस्कान, खुशबू, काजल, प्रीतमा, निधि हैं। आरिशा व ज्योति भी हरियाणा से हैं और इसके अलावा साईं माधुरी, साईं मेघना व मेघना आंध्रप्रदेश की रहने वाली हैं।
वर्ल्ड कप की तैयारियाें में भाग ले रहे खिलाड़ियाें का कहना है कि उनका मनोबल ऊंचा हैं तथा उन्हें पूरा भरोसा है कि वे वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करेगी और देश का नाम रोशन करेंगी। आंध्र प्रदेश से आई खिलाड़ियों साईं माधुरी, साईं मेघना व मेघना के साथ उनके परिजन भी आए हैं। खिलाड़ियाें ने बताया कि शाह सतनाम जी मीत रोलर स्केटिंग स्टेडियम द्वारा रहने, खाने पीने के बेहतरीन इंतजाम किए गए हैं इसके अलावा स्टेडियम की जितनी प्रशंसा की जाए कम हैं।