फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Entered the house and attacked the elderly with a sharp weapon

Sirsa News: घर में घुसकर बुजुर्ग पर किया तेजधार हथियार से हमला

Wed, 18 Dec 2024 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 18 Dec 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Entered the house and attacked the elderly with a sharp weapon
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। गांव वैदवाला में एक बुजुर्ग पर चार लोगों ने तेजधार हथियार व डंडे से हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया। सदर थाना पुलिस ने घायल बुजुर्ग का बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।


जानकारी के अनुसार, गांव वेदवाला निवासी हंसराज खेतीबाड़ी करता है। हंसराज का कहना है कि गत दिवस शाम को उसके भाई के लड़के की पत्नी सुनीता उसके घर के दरवाजे के पास खड़ी थी। इसी दौरान कुलविंदर सिंह निवासी वेदवाला गालियां निकालने लगा। सुनीता ने उसे गालियां निकालने से रोका। हंसराज का कहना है कि कुछ देर बाद कुलविंदर सिंह, बेअंत सिंह, सुखचैन सिंह व देवेंद्र सिंह जबरन उसके घर में घुस गए। उक्त सभी के हाथों में तेजधार हथियार व डंडे थे। उक्त सभी ने उसपर हमला कर दिया। घर में मौजूद महिलाएं शोर मचाने लगीं तो हमलावर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed