फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   English medium question papers did not reach the students

विद्यार्थियों के पास नहीं पहुंचे अंग्रेजी माध्यम के प्रश्न पत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 09:24 PM IST
विज्ञापन
English medium question papers did not reach the students
सिरसा। जिले के 139 राजकीय स्कूलों में तीसरी, पांचवीं, आठवीं व दसवीं की हुई नेशनल एचीवमेंट सर्वे के दूसरे मॉक टेस्ट में भी खामियां नजर आईं। इस परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम के प्रश्न पत्र नहीं मिले। साथ ही निदेेशालय द्वारा 8वीं व 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को कोड में तो प्रश्न पत्र दिए, लेकिन प्रश्नों में फेर बदल नहीं किया गया।
विज्ञापन

नेशनल एचीवमेंट सर्वे के दूसरे मॉक टेस्ट में भी विद्यार्थियों के पास मिस प्रिंट, अधूरी स्टेटमेंट के प्रश्न, प्रश्न के साथ मिलते उत्तर न होना व कई स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम में विद्यार्थियों के पास प्रश्न पत्र न पहुंचने जैसी समस्या देखने को मिली। नेशनल एचीवमेंट सर्वे के दूसरे मॉक टेस्ट को गलतियों रहित करवाने के लिए विभाग ने पहले टेस्ट की गलतियों को लेकर निदेशालयों को अवगत करवाया था। मुख्यालयों के प्रयासों के बाद त्रुटियां कम तो हुई, लेकिन पूरी तरह नहीं। अब विभाग 12 नवंबर को फाइनल टेस्ट करवाएगा। जिसे लेकर चार मास्टर ट्रेनर जींद से ट्रेनिंग लेकर आए हैं।
विज्ञापन

प्रश्न पत्रों में स्टेटमेंट की बजाए केवल बदला गया था कोड
टेस्ट के दौरान विद्यार्थी ओएमआर शीट पर एक जैसे उत्तर न भरे इसलिए विभाग द्वारा 8वीं कक्षा के दो व 10वीं कक्षा के लिए तीन प्रश्न पत्रों के कोड रखे थे। विद्यार्थियों को दिए गए प्रश्न पत्रों में कोड को छोड़कर प्रश्नों की स्टेटमेंट एक ही जैसी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 नवंबर को होने वाले फाइनल टेस्ट की चल रही है तैयारी
नेशनल एचीवमेंट सर्वे का फाइनल टेस्ट 12 नवंबर को होने जा रहा है। जिसके लिए जिले के 4 मास्टर ट्रेनर परीक्षा करवाने व रणनीति बनाने को लेकर जींद से प्रशिक्षण लेकर आए हैं। इस परीक्षा में ऑर्ब्जवर की देखरेख में परीक्षा करवाई जाएगी। साथ ही मास्टर ट्रेनर जिले में फिल्ड इनविजीलेटर जिसमें एबीआरसी, बीआरपी, लैब एटेडेंट व सीम शामिल होंगे। जो परीक्षा करवाने में मदद करेंगे।

वर्जन
बीईईओ कार्यालय में दोनों माध्यम में प्रश्न पत्र डाले गए थे। प्रत्येक खंड को अपने अधीन आने वाले स्कूलों को यह प्रश्न पत्र भेजने थे। साथ ही 12 नवंबर को होने वाली फाइनल टेस्ट के लिए तैयारी चल रही है।
-शशी सचदेवा, एपीसी, समग्र शिक्षा विभाग सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed