फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   encroachment, ponds, administration, people

फग्गू में जोहड़ की जगह से हटाया कब्जा

Tue, 29 Jun 2021 10:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
encroachment, ponds, administration, people
रोड़ी। गांव फग्गू में पंचायत विभाग ने जोहड़ की जगह से अस्थाई कब्जा हटवाया। इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के अलावा पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। विभाग ने कब्जा मुक्त जगह पर खंभे लगवा दिए।
विज्ञापन

फग्गू निवासी जसवीर सिंह, गुरमेल सिंह, मक्खन सिंह व अखबार सिंह ने कुछ समय पूर्व बीडीपीओ व एसडीएम को शिकायत दी थी। उनका कहना था कि साथ लगते घरों के कुछ लोगों ने जोहड़ के किनारे कूड़े के ढेर, बनछटियां व शौचालय बनाकर अस्थाई कब्जा कर रखा है। इस जोहड़ में लोग अपने मवेशियों को पानी पिलाने के लिए लेकर आते हैं, लेकिन बरसात के कारण ये कूड़ा-कर्कट बहकर जोहड़ का पानी दूषित कर रहा है। जिसके चलते यह पानी मवेशियों में बीमारी का कारण बन रहा है। इस मामले में बीडीपीओ व एसडीएम कार्यालय की तरफ से कोई कार्रवाई न होने के चलते शिकायतकर्ता कुछ दिन पहले उपायुक्त से मिले। जिसके बाद उपायुक्त ने अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। मंगलवार सुबह करवाई गई मुनादी के बाद कुछ लोगों ने तो कब्जा स्वयं ही हटा लिया, लेकिन कुछ लोगों ने इसकी कोई परवाह नहीं की। जिसके बाद पंचायत विभाग के अधिकारियों ने रोड़ी पुलिस की सहायता लेकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार रामनिवास की उपस्थिति में कब्जा कार्रवाई शुरू की। इस दौरान कुछ लोगों ने रोष भी जताया। जिस पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि अगर किसी ने विभागीय कार्रवाई में बाधा उत्पन्न की तो उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिसके बाद अधिकारियों ने जेसीबी की सहायता से अस्थाई कब्जा हटवाने की कार्रवाई शुरू करवा दी। कब्जा मुक्त जगह पर साथ की साथ पत्थर के खंभे गाड़ दिए गए। जोहड़ किनारे रहने वाले हरदेव सिंह नामक व्यक्ति ने कहा कि उन्होंने वहां पर कोई स्थाई कब्जा नहीं कर रखा था बल्कि बनछटियां व गोबर ही डाला हुआ था। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक जोहड़ की करीब 7 एकड़ जगह है। जिसमें से जोहड़ के चारों ओर करीब 2 एकड़ जगह पर लोगों के कब्जे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed