फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Encroachment has become a major problem, campaign ineffective, roads are in bad shape due to traffic jams.

Sirsa News: अतिक्रमण बना बड़ी समस्या, अभियान बेअसर, जाम से सड़कें बेहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Encroachment has become a major problem, campaign ineffective, roads are in bad shape due to traffic jams.
कालांवाली। शहर में दुकानदारों की ओर से दुकानों के आगे किया गया अतिक्रमण। संवाद
कालांवाली। शहर को जाम से राहत और सुंदरीकरण के दावों के बीच हकीकत इससे बिल्कुल उलट नजर आ रही है। प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान कागजों तक ही सिमटकर रह गए हैं, जबकि सड़कों पर बढ़ता कब्जा शहर की यातायात व्यवस्था को पूरी तरह से चरमरा चुका है।
विज्ञापन

शहर की गलियों, मोहल्लों और प्रमुख बाजारों में हालात चिंताजनक हैं। एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में दुकानदारों ने तय सीमाएं लांघ दी हैं। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानों के आगे 5 से 30 फीट तक सामान फैलाकर रखा गया है। कई स्थानों पर दुकानदार सड़कों पर टेंट लगाकर सेल लगाते हुए सामान बेच रहे हैं, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है।
विज्ञापन


स्थिति यहीं तक सीमित नहीं है। कई लोगों ने अपने घरों और दुकानों के आगे कई-कई फीट तक स्थायी निर्माण कर अतिक्रमण कर रखा है। नतीजतन, शहर की सड़कें अतिक्रमण और जाम से जूझती नजर आ रही हैं। दिनभर इन सड़कों पर जाम लगा रहता है, जिससे दर्जनों वाहन रेंगते हुए चलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस गंभीर समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम उठाए जाते नहीं दिख रहे हैं। हालांकि, पुलिस प्रशासन ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रयासरत रहता है, लेकिन नगर पालिका और आमजन के सहयोग के अभाव में ये प्रयास भी प्रभावी साबित नहीं हो पा रहे हैं।



इन सड़कों और बाजारों में अतिक्रमण की समस्या सबसे अधिक

शहर के रेलवे फाटक के नजदीक पुराना पंजरत्न सिनेमा रोड, खोखा मार्केट, पंजाब बस स्टैंड, वाटर वर्क्स रोड, नगरपालिका रोड, रेलवे फाटक से आर्य समाज रोड, बस स्टैंड रोड, आरा रोड, सब्जी मंडी, मीना बाजार, इंद्रा मार्किट और रेलवे स्टेशन के सामने वाला बाजार अतिक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित हैं। इन सड़कों के दोनों ओर 5 से 30 फीट तक कब्जा हो चुका है। हालात ऐसे हैं कि जहां सामान्य तौर पर दो मिनट का सफर तय किया जा सकता है, वहां 15 से 40 मिनट तक लग जाते हैं। इससे लोगों का समय तो बर्बाद हो ही रहा है, साथ ही ईंधन की खपत भी बढ़ रही है।
------

शहरवासियों में पीली पट्टी लगाने की है मांग

शहर में ट्रैफिक व्यवस्था के लिए किसी भी बाजार व सड़क पर पार्किंग व पीली पट्टी नहीं बनी हुई। शहरवासियों ने प्रशासन से शहर की मुख्य सड़कों व बाजारों में पार्किंग और पीली पट्टी लगाने की मांग की है, ताकि आमजन को अतिक्रमण व जाम की स्थिति से निजात मिल सके।


------


शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए मुनादी करवाई जा रही है। जल्द ही शहर में दोबारा से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा और शहर को अतिक्रमण मुक्त करवाया जाएगा। - गिरधारी लाल, सचिव, नगर पालिका, कालांवाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article