फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   encroachment erased in dabwali

Sirsa News: अतिक्रमण हटाने के दौरान दुकानदारों और अधिकारियों में हुई बहस

Wed, 25 Feb 2026 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 25 Feb 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
encroachment erased in dabwali
डबवाली।नगर परिषद की टीम अतिक्रमण हटाते हुए । संवाद
डबवाली में दुकानों के आगे बनाए गए थड़े और अन्य अवैध ढांचों को हटाया
विज्ञापन

फोटो- 16
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। नगर परिषद शहर को अतिक्रमणमुक्त बनाने के लिए पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। बुधवार को नगर परिषद की टीम ने शहर में व्यावसायिक अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया।
अभियान की शुरुआत बठिंडा चौक से मलोट रोड तक की गई। जहां सड़क किनारे किए गए अस्थायी और स्थायी अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी सुरेंद्र कुमार मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने पूरे अभियान की निगरानी की।
विज्ञापन

कार्यकारी अधिकारी के साथ नगर परिषद के जेई दीपक कुमार, सफाई निरीक्षक शिवा सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे। टीम ने जेसीबी और अन्य संसाधनों की मदद से दुकानों के आगे बनाए गए थड़े और अन्य अवैध ढांचों को हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



दुकानदारों ने किया विरोध



अभियान के दौरान कई दुकानदारों ने नगर परिषद की कार्रवाई का विरोध भी किया। दुकानदारों ने कहा कि पूर्व में कुछ फीट जगह छोड़ने की सहमति बनी थी। वे उसी के अनुसार अतिक्रमण हटाने का काम करें। इस मुद्दे को लेकर नगर परिषद की टीम और दुकानदारों के बीच तीखी बहस देखने को मिली। अधिकारियों ने स्थिति को संभाल लिया और कार्रवाई जारी रखी।




ईओ ने दी स्थिति की स्पष्ट जानकारी



इस पूरे मामले पर कार्यकारी अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने दुकानदारों को बताया कि नगर परिषद हाउस की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था कि शहर में सबसे पहले व्यावसायिक अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम जनता को राहत प्रदान करना और बाजारों में सुगम व सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि अभियान शुरू करने से पहले नगर परिषद की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में नोटिस जारी किए गए थे। साथ ही दुकानदारों से अपील की गई थी कि वे स्वेच्छा से अपना अतिक्रमण हटा लें। इसके अतिरिक्त शहर में मुनादी भी करवाई गई थी, लेकिन अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। इसी के चलते नियमानुसार कार्रवाई शुरू की गई। ईओ ने स्पष्ट किया कि जहां भी नियमों के विरुद्ध अतिक्रमण पाया जाएगा, उसे बिना भेदभाव हटाया जाएगा।



कोट्स
यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। दुकानदारों से अपील है कि वे इस कार्य में सहयोग करें। प्रशासन को सख्त कदम उठाने पर मजबूर न करें।
-सुरेंद्र कुमार, कार्यकारी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed