{"_id":"4d6239883825d081b43dad63464a55b0","slug":"employees-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की वादा खिलाफी पर भड़के कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की वादा खिलाफी पर भड़के कर्मचारी
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Thu, 05 Nov 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा कर्मचारी महासंघ ने बुधवार को सरकार की वादा खिलाफी और कर्मचारी विरोधी नीतियों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारी जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपायुक्त को सौंपे।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व हरियाणा कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय प्रमुख प्रवक्ता विजय पाल जाखड़ ने किया। इसके पूर्व बरनाला रोड स्थित बिजलीघर परिसर में बैठक कर कर्मचारियों ने सरकार विरोधी नारेबाजी की। फिर जुलूस के रूप में लघु सचिवालय पहुंचे।
विज्ञापन
उपायुक्त कार्यालय परिसर में इन्होंने विरोध सभा का आयोजन किया। अध्यक्षता हरियाणा कर्मचारी महासंघ के जिला प्रधान आत्माराम सहारण ने की। संचालन जिला सचिव देवी लाल बिरड़ा ने किया। सभा के बाद कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा।
विज्ञापन
सभा को जिला के चेयरमैन गुरतेज सिंह बराड, एचएसईबी वर्कर्स यूनियन के सर्कल सचिव राजमंदिर शर्मा, हरियाणा रोडवेज डिपू प्रधान राम कुमार चुरनिया, पब्लिक हैल्थ बीएडआर के जिला प्रधान राज कुमार, नवनीत कुमार, प्रेम शर्मा, सुरेश मंगल, जनस्वास्थ्य विभाग विभाग से रामकिशन, विनोद कुमार, करतार सिंह, आदि ने संबोधित किया।
विजय पाल जाखड़ ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी करनी और कथनी में भेद है। सत्ता मिलते ही उसने घोषणापत्र में किए गए वादे को भुला दिया। उन्होंने कहा कि महासंघ के कर्मचारी 17 नवंबर को हिसार कमिश्नरी पर प्रदर्शन कर सरकार को जगाने का प्रयास करेंगे।