फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Ellenabad by-election: victory and defeat will be decided in 16 rounds

ऐलनाबाद उपचुनाव: 16 राउंड में तय होगी हार-जीत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Ellenabad by-election: victory and defeat will be decided in 16 rounds
मतगणना केंद्र का निरीक्षण करते उपायुक्त अनीश यादव - फोटो : Sirsa
सिरसा। ऐलनाबाद विधानसभा सीट के उपचुनाव का परिणाम मंगलवार को घोषित होगा। सुबह आठ बजे से मतगणना प्रक्रिया शुरू की जाएगी और 16 राउंड पूरे होने के बाद अधिक वोट प्राप्त करने वाले उम्मीदवार को विजेता घोषित किया जाएगा। शांतिपूर्वक तरीके से मतगणना करवाने के लिए प्रशासन की ओर से दो पैरामिलिट्री कंपनियों के जवानों को तैनात किया गया है और तीन कंपनियों को रिजर्व रखा गया है। वहीं सीडीएलयू और उसके आसपास के क्षेत्र में 16 नाके लगाए गए हैं।
विज्ञापन

वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अनीश यादव व पुलिस अधीक्षक अर्पित जैन ने उपचुनाव की दो नवंबर को होने वाली मतगणना की तैयारियों के मद्देनजर रविवार को चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के डॉ. अंबेडकर लॉ भवन में बनाए गए मतगणना केंद्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था व अन्य प्रबंधों का जायजा लिया। इस अवसर पर रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम ऐलनाबाद नरेंद्र पाल मलिक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम भवन में बनाया मीडिया सेंटर
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना की पल-पल की जानकारी वोटर हेल्पलाइन एप व रिजल्टस डॉट ईसीआई डॉट जीओवी डॉट इन वेबसाइट से प्राप्त की जा सकेगी। मीडिया कर्मियों की सुविधा के लिए सीडीएलयू के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम भवन में स्थित कमरा नंबर 29 मीडिया सेंटर स्थापित किया गया है। जिसमें सभी आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाई गई है। मीडिया सेंटर में पत्रकारों के बैठने व कंप्यूटर आदि की सुविधा की गई है। बाईपास रोड स्थित गेट से पत्रकारों की एंट्री होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं के लिए ब्वॉज हास्टल की तरफ बनाई पार्किंग
उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं की एंट्री भी जारी किए गए पास से होगी। बिना पास के किसी भी सदस्य और कार्यकर्ता की सीडीएलयू में एंट्री नहीं होगी। एंट्री करने को मोबाइल, पैन कागज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। प्रत्याशियों के मोबाइल और अन्य सामान स्ट्रांग रूम के गेट पर जमा करवाया जाएगा।

मतगणना के लिए ड्यूटी पर लगाए कर्मचारियों को पास जारी करते हुए इंचार्ज ।

मतगणना के लिए ड्यूटी पर लगाए कर्मचारियों को पास जारी करते हुए इंचार्ज । - फोटो : Sirsa

स्ट्रांग रूम के बाहर तैनात पुलिस कर्मी।

स्ट्रांग रूम के बाहर तैनात पुलिस कर्मी।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed