फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Ellenabad by-election

ऐलनाबाद उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पक्की- कुमारी सैलजा

Thu, 08 Apr 2021 10:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Ellenabad by-election
कुमारी सैलजा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ। - फोटो : Sirsa
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा वीरवार को ऐलनाबाद हलके के दो दिवसीय दौरे पर पहुंची। पहले दिन उन्होंने पार्टी वर्कर्स के साथ हलके के विभिन्न गांवों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि ऐलनाबाद उपचुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी। वहीं सैलजा ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती का मंत्र दिया और उपचुनाव के लिए एकजुटता का संदेश भी दिया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि किसान आंदोलन भाजपा शासन के लिए ताबूत की आखिरी कील साबित होगा। हक की इस लड़ाई में देश के अन्नदाताओं की ही जीत होगी। रोहतक में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे किसानों पर लाठियां बरसाकर सरकार ने अपनी तानाशाही सोच का सुबूत दिया है। इस चुनाव में भाजपा, जजपा व अन्य सभी विरोधी उम्मीदवारों की करारी हार तय है। कांग्रेस चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। कार्यकर्ताओं से सलाह कर उम्मीदवार का नाम फाइनल किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व विधायक भरत सिंह बैनीवाल, बजरंगदास गर्ग, होशियारी लाल शर्मा, ओमप्रकाश केहरवाला, पूर्व सांसद डॉ. सुशील इंदौरा, पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोडी, चौ. जगन्नाथ, प्रदेश प्रवक्ता आनंद बियाणी, कोआर्डिनेटर सुभाष जोधपुरिया, विनीत कंबोज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed