फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Electricity Corporation team attacked while collecting outstanding bills

Sirsa News: बकाया बिल वसूलने गई बिजली निगम की टीम पर हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation team attacked while collecting outstanding bills
डबवाली। रविदास नगर में बकाया बिजली बिल की वसूली करने गई बिजली निगम की टीम पर हमला हो गया। हमले में एएलएम को काफी चोट आईं। पुलिस ने घायल का बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एएलएम रोशन लाल अपनी टीम के साथ रविदास नगर में बकाया बिल की वसूली करने के लिए गए थे।
विज्ञापन

यहां पर रहने वाले जयचंद का बिजली बिल कई माह से बकाया था। रोशन लाल ने जयचंद को बकाया बिल का भुगतान करने को कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। इसके बाद निगम की टीम ने मीटर का कनेक्शन काटना शुरू किया तो जयचंद का बेटा राकेश कुमार मौके पर आ गया और टीम के साथ गाली-गलौज करने लगा।
विज्ञापन

इसी दौरान राकेश कुमार ने एएलएम रोशन लाल को धक्का दे दिया, जिससे उनके सिर और घुटने पर चोटें आईं। एएलएम रोशन लाल का कहना है कि उनकी टीम में लाइनमैन जगदीश, लाइनमैन बिंदर व गाड़ी चालक घनश्याम शामिल थे। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि एएलएम रोशन लाल का बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed