फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   elderly village missing for 5 days recovered from maujgarh head

पांच दिन से लापता बुजुर्ग का शव मौजगढ़ हेड से बरामद

Wed, 06 Nov 2019 10:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
elderly village missing for 5 days recovered from maujgarh head
विगत पांच दिनों से लापता 75 वर्षीय बुजुर्ग पाखर सिंह का शव बुधवार को मौजगढ़ हेड से बरामद हुआ। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से शव को नहर से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए डबवाली के नागरिक अस्पताल में भिजवाया। सदर पुलिस ने मृतक पाखर सिंह के बेटे जगसीर सिंह के बयान के आधार पर विकास, मनीष, वीरेंद्र उर्फ राजू व कुलविंदर कुमार निवासी खुइयां मलकाना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन डबवाली के नागरिक अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों ने मृतक का शव लेने से इंकार करते हुए चारों को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन

ये है मामला
गांव खुइयां मलकाना निवासी पाखर सिंह के बेटे जगसीर सिंह ने सदर थाना डबवाली में शिकायत देकर अपने लापता पिता को ढूंढने की गुहार लगाई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाते हुए बताया था कि गांववासी मनी व विकास की डबवाली में कबाड़ की दुकान है और उसके पिता वहां चौकीदारी का कार्य करते थे। एक नवंबर को कबाड़ की दुकान से लोहा चोरी हो जाने पर गुस्साए दुकान संचालकों ने उसके पिता को पीटा और दाढ़ी खींची। जिसके चलते पाखर सिंह ने अपने आप को अपमानित महसूस किया और वह घर से चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed