फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Ekta of Dronacharya Boxing Club won the bronze medal

Sirsa News: द्रोणाचार्य बॉक्सिंग क्लब की एकता ने जीता कांस्य पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Ekta of Dronacharya Boxing Club won the bronze medal
सिरसा। द्रोणाचार्य बॉक्सिंग क्लब की प्रतिभाशाली व उभरती हुई खिलाड़ी एकता ने खेल मैदान पर अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज कराते हुए एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। राजस्थान के भरतपुर में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में एकता ने 75-81 किलोग्राम भार वर्ग में दमदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के दौरान एकता ने बेहतरीन तकनीक, सटीक पंचों और मजबूत मानसिक संतुलन का परिचय देते हुए सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में देशभर के कई नामी विश्वविद्यालयों और अकादमियों के खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच एकता ने अपना प्रदर्शन श्रेष्ठ रखते हुए पॉडियम तक का सफर तय किया।
विज्ञापन


उनकी यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत जीत है, बल्कि द्रोणाचार्य बॉक्सिंग क्लब व सिरसा क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। अकादमी में जब एकता पदक जीतकर लौटी तो उनका भावपूर्ण और भव्य स्वागत किया गया। खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों ने फूलमालाओं से स्वागत कर उनकी मेहनत और लगन को सलाम किया। इस मौके पर अकादमी में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------

बचपन से ही खेल के प्रति समर्पित

एकता के कोच रोबिन ने खुशी प्रकट करते हुए बताया कि एकता बचपन से ही खेल के प्रति समर्पित रही है। उन्होंने कहा कि एकता तकनीकी रूप से मजबूत, अनुशासित और मेहनती खिलाड़ी है। हमें पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में एकता राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश व प्रदेश का नाम रोशन करेगी, कोच रोबिन ने कहा। एकता रोजाना घंटों अभ्यास करती है और खुद को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान देती है।


-----------------

मेहनत व अनुशासन से जीता मुकाम

अकादमी प्रमुख ओमप्रकाश और अर्जुन अवाॅर्डी जयभगवान ने भी एकता की इस जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि एकता की यह उपलब्धि अकादमी के अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और युवाओं को खेलों की ओर आगे बढ़ने के लिए उत्साहित करेगी। दोनों ने एकता को भविष्य में और बड़ी सफलताएं हासिल करने की शुभकामनाएं दीं। एकता की जीत ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत, अनुशासन और लगन हो तो बड़ी से बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में मिला यह कांस्य पदक उनके उज्जवल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed