फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Effort to link seven PMShri schools with CBSE, report sought from principals

Sirsa News: सात पीएमश्री स्कूलों को सीबीएसई से जोड़ने की कवायद, प्राचार्यों से मांगी रिपोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
Effort to link seven PMShri schools with CBSE, report sought from principals
सिरसा। जिले के सात पीएमश्री स्कूलों को सीबीएसई से जोड़ने की कवायद शुरू हो गई। इसके लिए शिक्षा विभाग ने निदेशालय को फाइल भेज दी है। इसके साथ ही स्कूलों के प्राचार्यों को सीबीएसई से संबंधित शर्तों को पूरा कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। इन शर्तें के पूरा होने पर ही स्कूलाें को सीबीएसई की मान्यता मिलेगी।
विज्ञापन

जिले के सातों खंडों में 14 पीएमश्री स्कूल बनाए जाने है। सात स्कूलों का उद्घाटन पिछले माह कर दिया गया है। अब इन स्कूलों को सीबीएसई से जोड़ने की कवायद भी शिक्षा विभाग ने शुरू कर दी है। संभावना है कि इस शिक्षा सत्र में विद्यार्थियों की पढ़ाई सीबीएसई पैटर्न से होगी। इन स्कूलों को नई शिक्षा नीति 2020 के लिए ट्रायल के रूप में विकसित किया गया है। जितने भी नियम नई शिक्षा नीति में है, वे पीएमश्री स्कूलों में लागू किए जाएंगे।
विज्ञापन




स्कूलों को विभिन्न मापदंड करने होंगे पूरे
पीएमश्री स्कूलों को सीबीएसई से जोड़ने के लिए स्कूलों को विभिन्न मापदंडों को पूरा करना होगा। स्कूलों को सुरक्षा व्यवस्था, फायर सेफ्टी, पानी की जांच, स्कूल की जमीन, सफाई अन्य सुविधाओं की जांच रिपोर्ट शिक्षा विभाग को जमा करवानी होगी। इन दस्तावेजों को पूरा करने के बाद ही शिक्षा विभाग सीबीएसई की मान्यता के लिए रिपोर्ट आगे भेजेगा। इन्हीं सभी दस्तावेजों के आधार पर ही सीबीएसई पीएमश्री स्कूलों को मान्यता देगा। फिलहाल सभी स्कूल हरियाणा बोर्ड से ही चल रहे हैं। संभावना है कि 2024 शिक्षा सत्र से सीबीएसई से स्कूलों को मान्यता प्राप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन स्कूलों को बनाया पीएमश्री स्कूल

राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, माधोसिंघाना

राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भूर्टवाला
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खारियां
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चौटाला

राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ओढां
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बड़ागुढ़ा
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चोपटा


-----------------------------------------------जिले के सात पीएमश्री स्कूलों को सीबीएसई से मान्यता दिलवाने का काम शुरू हो गया है। स्कूलों से विभिन्न मापदंडो के अनुरूप रिपोर्ट मांगी गई है। इस रिपोर्ट को मुख्यालय भेजा जाएगा। वहां से जांच के बाद रिपोर्ट सीबीएसई के पास जाएगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर ही सीबीएसई इन स्कूलों को मान्यता देगा। - विनोद कुमार, सहायक परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा अभियान सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed