फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Education in crisis... Water filled in Chaudhary Devi Lal Government Polytechnic Institute

Sirsa News: संकट में शिक्षा... चौधरी देवीलाल राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में भरा पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Education in crisis... Water filled in Chaudhary Devi Lal Government Polytechnic Institute
चोपटा। चौधरी देवीलाल राजकीय बहु तकनीकी संस्थान में भरा पानी। संवाद
चोपटा। नाथूसरी चोपटा स्थित चौधरी देवीलाल राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में बारिश और सेम के कारण जलभराव हो गया है। कॉलेज के सामने से गुजरने वाले सिरसा-भादरा रोड पर भी करीब दो से तीन फीट पानी भर गया है। इस कारण चोपटा से दड़बा कलां तक यातायात की व्यवस्था प्रभावित हुई है। वाहनों के रूट बदल दिए गए हैं। ऐसे में आमजन को 20 किलोमीटर का अधिक सफर तय करना पड़ा रहा है।
विज्ञापन

पिछले 10 दिनों से यही स्थिति बनी हुई है। दो दिन मौसम साफ होने से कुछ व्यवस्था सुधारने की दिशा में कार्य किए जाने की उम्मीद जगी थी। शनिवार दोपहर को शुरू हुई भारी बारिश ने फिर से वही स्थिति बना दी। इस कारण ग्रामीणों, किसानों और पशुपालकों को बड़े स्तर पर परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में करीब 1000 विद्यार्थी विभिन्न कोर्सों की पढ़ाई कर रहे हैं। प्रबंधन ने उनकी छुट्टियां कर दी हैं और ऑनलाइन क्लास लगाई जा रही हैं। वहीं, बहुतकनीकी संस्थान के शिक्षक व कर्मचारी मिलकर पानी निकासी के प्रयास कर रहे हैं। आसपास के खेतों से संस्थान की जमीन नीचे होने के कारण उनके प्रयास विफल हो रहे है। 22 एकड़ में बने कॉलेज का भवन में तीन से चार फीट पानी भरा हुआ है, जिससे भवन को नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थान के चारों ओर भरा पानी
शिक्षकों के अनुसार अभी तक प्रयोगशालाओं और कार्यालय में पानी नहीं घुसा है। बहुतकनीकी संस्थान परिसर से पानी की निकासी के लिए शिक्षक व स्टाफ कार्ययोजना बनाने में लगे हुए है। उनके यह प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। क्योंकि संस्थान से कुछ दूरी पर ही हिसार-घग्गर ड्रेन सेमनाला गुजरता है। पिछले दिनों से लगातार हो रही बारिश सेमग्रस्त एरिया की 1000 हेक्टेयर भूमि जलमग्न हो गई थी, दो से तीन फीट पानी भर गया था। यह एरिया संस्थान के चारों ओर बसा हुआ है। संस्थान की जमीन अन्य खेतों से नीची होने के कारण पूरे संस्थान प्रांगण में पानी भर गया है।



---------------चौधरी देवीलाल राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में पिछले 10 दिन से बारिश और सेम के पानी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। इस कारण भवन को नुकसान पहुंच रहा है। विद्यार्थियों की छुट्टियां कर दी गई है, उनकी ऑनलाइन क्लास से पढ़ाई जारी है। सभी साथी मिलकर पानी निकासी के प्रयास कर रहे हैं, जो नाकाफी साबित हो रहे है। बार-बार बारिश होने और हिसार घग्गर ड्रेन से पानी आने के कारण परेशानी आ रही है।
- विवेक वोहरा, प्राचार्य, चौधरी देवीलाल राजकीय बहुत तकनीकी संस्थान, चोपटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article