{"_id":"6345ad1c1e40c476c96e7286","slug":"education-department-will-prepare-students-for-army-recruitment-sirsa-news-hsr644357669","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती के लिए विद्यार्थियों को तैयार करेगा शिक्षा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्ती के लिए विद्यार्थियों को तैयार करेगा शिक्षा विभाग
विज्ञापन
सिरसा। शिक्षा विभाग राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अब सेना में भर्ती होने के के लिए तैयार करेगा। इसके लिए मेधावी विद्यार्थियों को फ्री कोचिंग दी जाएगी, ताकि वे 12वीं के बाद एनडीए यानी नेशनल डिफेंस एकेडमी की परीक्षा में बैठ सकें। इसके लिए शिक्षा विभाग ने प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर ली है। 15 अक्तूबर को प्रदेश के सभी जिलों में प्रवेश परीक्षा होगी। सिरसा में 180 विद्यार्थी इस परीक्षा में बैठेंगे। परीक्षा में बैठने के लिए आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र लेकर आना होगा।
सेना में भर्ती होने के लिए नेशनल डिफेंस एकेडमी में प्रवेेश लेना पड़ता है। इसकी प्रवेश परीक्षा के लिए ही विद्यार्थियों को प्रशिक्षण की जरूरत होती है। राजकीय विद्यालयों में भी मेधावी विद्यार्थी हैं, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण वे महंगी कोचिंग नहीं ले पाते। इसलिए शिक्षा विभाग ने फैसला किया है कि राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले मेधावी विद्यार्थियों को फ्री कोचिंग की तैयारी करवाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने सुपर-एनडीए योजना शुरू की है। फ्री कोचिंग के लिए प्रदेश भर से 100 विद्यार्थियों का चयन किया जाना है। इसमें 75 छात्र व 25 छात्राएं होंगी।
फ्री कोचिंग के लिए प्रथम लेवल की परीक्षा 15 को
सुपर-एनडीए योजना के तहत फ्री कोचिंग में चयन के लिए प्रथम स्तर की प्रवेश परीक्षा का आयोजन 15 अक्तूबर को किया जाएगा। प्रदेश के सभी जिलों में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सिरसा में मेला ग्राउंड स्थित राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस परीक्षा केेद्र में ऑब्जर्वर के रूप में नीरज पाहुजा की नियुक्ति की गई है। 15 अक्तूबर को दो चरण की परीक्षा होगी। पहली परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक, जबकि दूसरी दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक होगी। इस परीक्षा में जिले के 180 विद्यार्थी भाग लेंगे। इसमें ग्यारहवीं कक्षा के 140, जबकि 12वीं कक्षा के 40 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। ये परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र के लिए चार हजार रुपये की राशि विभाग की ओर से जारी की गई है।
विज्ञापन
परीक्षार्थियों के लिए ध्यान देने योग्य बातें
परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए पहचान पत्र या आधार कार्ड साथ लेकर आना होगा।
परीक्षार्थी को केंद्र में परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले आना होगा।
परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे के बाद किसी को भी प्रवेश नहीं मिलेगा।
परीक्षा समाप्ति से पहले किसी को भी परीक्षा हॉल छोड़ने की अनुमति नहीं है।
दूसरा पेपर वही विद्यार्थी देगा, जिसने पहला पेपर दिया होगा।
परीक्षा हॉल में किसी भी तरह की सहायता सामग्री जैसे कैलकुलेटर, मोबाइल और अन्य गैजेट ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
सुपर-एनडीए की परीक्षा 15 अक्तूबर को होगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है। नकल रहित परीक्षा के लिए प्रबंध कर लिए गए हैं। ये योजना विद्यार्थियों के लिए लाभकारी होगी। इसमें जिले के 180 विद्यार्थी भाग लेंगे। नीरज पाहुजा, नोडल ऑफिसर, सुपर-एनडीए, सिरसा।