{"_id":"6432f718b98c881c6c033c44","slug":"education-department-will-improve-the-intellectual-level-of-students-after-corona-training-of-teachers-from-today-sirsa-news-c-21-1-102385-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: कोरोना के बाद गिरा विद्यार्थियों को बौद्धिक स्तर सुधारेगा शिक्षा विभाग, शिक्षकों की ट्रेनिंग आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: कोरोना के बाद गिरा विद्यार्थियों को बौद्धिक स्तर सुधारेगा शिक्षा विभाग, शिक्षकों की ट्रेनिंग आज से
Sun, 09 Apr 2023 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 09 Apr 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। कोरोना काल के बाद विद्यार्थियों के बौद्धिक स्तर में गिरावट आई है। इसका खुलासा एनुअल स्टेटस एजुकेशन रिपोर्ट (एएसईआर) की सर्वे रिपोर्ट में हुआ है। ऐसे में शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों के बौद्धिक स्तर में सुधार करवाने का फैसला लिया है। इसके लिए शिक्षकों को सोमवार से प्रशिक्षण दिया जाएगा।
कोरोना महामारी के बाद सरकार ने निजी कंपनी एनुअल स्टेटस एजुकेशन रिपोर्ट (एएसईआर) के माध्यम से चौथी व पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों का सर्वे करवाया। इस सर्वे में पाया गया रिपोर्ट में विद्यार्थियों को बौद्धिक स्तर में कमी पाई गई। इस शिक्षा विभाग ने संज्ञान लिया है। विद्यार्थियों का बौद्धिक स्तर सुधारने के लिए दो बैच में जिले के 72 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के साथ अनुबंध किया है। फाउंडेशन के 12 विशेष ट्रेनर जिले के जेबीटी व एबीआरसी को ट्रेनिंग देंगे। यह ट्रेनिंग 10 से 13 अप्रैल तक चलेगी। पहले बैच में 36 शिक्षकों को बुलाया जाएगा। पहले बैच की ट्रेनिंग राजकीय महिला महाविद्यालय में होगी। दूसरे बैच के 36 शिक्षकों की ट्रेनिंग पंचायत भवन में आयोजित की जाएगी। ट्रेनिंग में शिक्षकों गणित व हिंदी में बच्चों को पढ़ाने के बारे में बताया जाएगा। जिले में 522 प्राइमरी स्कूल हैं। इनमें चौथी कक्षा में 12877 व पांचवीं कक्षा में 13723 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं।
100 दिन की विशेष कक्षाएं होंगी शुरू
इन शिक्षकों के प्रशिक्षण लेने के बाद जिले में चौथी व पांचवीं कक्षा के बच्चों का हिंदी व गणित में लर्निंग स्तर सुधारने के लिए 100 दिन की विशेष कक्षाएं शुरू होगी। इन कक्षाओं में सबसे पहले सभी बच्चों का लर्निंग स्तर जांचा जाएगा और फिर उन्हें उनके लर्निंग लेवल के मुताबिक अलग-अलग ग्रुप में बांटकर उनकी कक्षाएं शुरू की जाएंगी। इन कक्षाओं के 49 दिन बाद फिर से उन सभी बच्चों को असेसमेंट टेस्ट लिया जाएगा। अंतिम और फाइनल असेसमेंट टेस्ट 100 दिन के बाद लिया जाएगा और देखा जाएगा कि बच्चों में कितना सुधार है। इसके बाद अंग्रेजी का स्तर सुधारने पर कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
व्हाट्सएप ग्रुप में प्रतिदिन रिपोर्ट डालनी अनिवार्य
शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारी अमित मनहर ने बताया कि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों का लर्निंग स्तर सुधारने के लिए उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने निर्देश जारी किए हैं। इसको लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बैठक कर योजना बनाई है। योजना संबंधी एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया है। इसमें उपायुक्त पार्थ गुप्ता, अतिरिक्त उपायुक्त आनंद शर्मा, यश जालुका, जिला शिक्षा अधिकारी आत्मप्रकाश मेहरा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बूटा राम, सभी खंड के बीईओ, मास्टर ट्रेनर, एबीआरसी व जेबीटी शिक्षकों को शामिल किया गया है। इसी ग्रुप में हर दिन की रिपोर्ट डालनी अनिवार्य होगी।
जिले के सरकारी स्कूलों के चौथी व पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों का लर्निंग स्तर बढ़ाने के लिए प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के साथ एमओयू साइन हुआ है। इसके तहत 10 से 13 अप्रैल तक चार दिनों तक शिक्षकों व एबीआरसी को फाउंडेशन से जुड़े मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण देंगे। - बूटाराम, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सिरसा।